पैदल चल रहे शख्स को शव वाहन को मारी टक्कर:नौरोजाबाद में हादसा, चालक फरार; जांच में जुटी पुलिस

पैदल चल रहे शख्स को शव वाहन को मारी टक्कर:नौरोजाबाद में हादसा, चालक फरार; जांच में जुटी पुलिस

उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई। दईगंवा निवासी संजू पैदल अपने घर जा रहा था, तभी नौरोजाबाद की ओर से आ रहे एक शव वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद शव वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे झाड़ियों में पलट गया। आसपास मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल संजू को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया घटना की सूचना मिलते ही नौरोजाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *