नौबस्ता में दबंगों ने मां-बेटों को डंडों से पीटा, CCTV:शादी के मंडप के लिए मिट्‌टी उठाने पर हुआ झगड़ा, चाकू और साबड़ से किए वार

नौबस्ता में दबंगों ने मां-बेटों को डंडों से पीटा, CCTV:शादी के मंडप के लिए मिट्‌टी उठाने पर हुआ झगड़ा, चाकू और साबड़ से किए वार

शादी के मंडप के लिए खाली पड़े प्लॉट से मिट्‌टी उठाना एक परिवार को महंगा पड़ गया। दबंगों ने सिपाही के साथ मिलकर महिला और उसके दो बेटों पर लाठी–डंडे से हमला कर घर में तोड़फोड़ कर दी। इतने से भी मन न भरने पर साबड़ और चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत एडीसीपी साउथ से की है। 9 मार्च को है शादी समारोह हनुमंत विहार निवासी पप्पू ने बताया कि घर में 9 मार्च को शादी समारोह होने पर छोटा बेटा अंकित मंडप गाड़ने के लिए घर से कुछ दूर स्थित खाली पड़े प्लॉट से मिट्‌टी लेने के लिए गया था। इस दौरान मोहल्ले में ही रहने वाला युवक बेटे से गाली–गलौज करने लगा। कुछ देर बाद युवक अपने पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद पर तैनात चचेरे भाई व करीब आधा दर्जन साथियों के साथ लाठी-डंडे से घर पर हमला बोल दिया। पत्नी के विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी–डंडों से एक के बाद एक कई वार किए और घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। बीच–बचाव में आए बेटे अंकित और वैभव पर भी आरोपियों ने चाकू और साबड़ से हमला बोल दिया। जिससे बेटे वैभव के हाथ में कई चोटें आई। पूरी घटना घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत एडीसीपी साउथ योगेश कुमार से की है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है, नौबस्ता पुलिस को जांच के आदेश दिए है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *