रोहतक में दुल्हेंडी पर पुलिस की रही सख्ती:हुडदंग करने वालों पर रही पैनी नजर, नाकाबंदी कर गाड़ियों की हुई चैकिंग

रोहतक में दुल्हेंडी पर पुलिस की रही सख्ती:हुडदंग करने वालों पर रही पैनी नजर, नाकाबंदी कर गाड़ियों की हुई चैकिंग

रोहतक पुलिस द्वारा फाग उत्सव पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए। SP सुरेंद्र सिंह भौरिया ने सभी अधिकारियों, थाना व चौकी इंचार्ज, सीआईए स्टाफ, महिला पुलिस व यातायात पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए थे, ताकि कानून एवं शांति व्यवस्था बनी रहे। पुलिस विभाग किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तत्पर नजर आई। दुल्हेंडी के दिन कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए शहर में प्रभावी रूप से नाकाबन्दी व गश्त की गई। शहर में अलग- अलग स्थानों को चिन्हित करते हुए करीब 40 जगहों पर नाकाबंदी की गई। इसके अतिरिक्त एल्कोहल सेंसर के नाके भी लगाए गए। बाजार व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल पेट्रोलिंग पार्टी गश्त करते हुए नजर आई। पीसीआर, ईआरवी व राइडर अपने अपने ईलाके में गश्त करती रही। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती
पुलिस की तरफ से चैकिंग के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की गई। कुछ शरारती तत्व बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर दुल्हेंडी के दिन सड़कों पर हुड़दंग करते नजर आए और साइलेंसर से पटाखे छोड़ रहे थे। ऐसे हुड़दंग करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से निपटी और नियमानुसार सख्त कार्यवाही की। पुलिस लाइन में रिजर्व पुलिस रही तैयार
शहर में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस लाईन में रिजर्व पुलिस बल को तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। जो आवश्यकता पड़ने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण कर सके। SP सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि किसी भी प्रकार से कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। नाकों पर पुलिस करती रही चैकिंग
शहर में लगाए करीब 40 जगह नाकों पर पुलिस गाड़ियों की चैकिंग करते हुए नजर आई। गाड़ी ड्राइवर की एल्कोहल की मात्रा को भी जांचा गया। वहीं बिना हेलमेट बाइक चलाने, ट्रिपलिंग राइडिंग, हुड़दंग करने वाले व कानून तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *