टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पूरी पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन निराशानजक है। जिसके बाद पूरी टीम पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारी भरकम जुर्माना लगाया है। वहीं इस टूर्नामेंट में पाक टीम के साथ बाबर आजम खान का भी फ्लॉप प्रदर्शन नजर आया। जिसके बाद टीम से उनकी छुट्टी हो गई है। बाबर ने पूरे टूर्नामेंट के 6 मैचों में महज 91 रन ही बनाए।
बता दें कि, बाबर आजम को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली अगली वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को बांग्लादेश वनडे सीरी के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।
इस सीरीज के लिए तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को कप्तान बनाया गया है। हालांकि, गौर करने वाली बात ये है कि शाहीन ने भी टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। उन्होंने 5 मैचों की 5 पारियों में 8 विकेट चटकाए। जिसमें उनका बेस्ट 4/30 का है। हालांकि, उनकी इकॉनमी बहुत खराब 10.52 की रही।
बता दें कि, तीन मैचों की वनडे सीरीज 11 से 15 मार्च के बीच खेली जाएघी। तीनों ही मुकाबले ढाका के शेरे बंग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला मैच 11 मार्च को होगा। फिर दूसरा वनडे 13 मार्च, तीसरा और आखिरी 50 ओवर मुकाबला 15 मार्च को होगा।


