जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में बुधवार को गुमशुदगी के तीन मामले सामने आए हैं। जिनमें से दो नाबालिग है। जबकि एक विवाहिता भी घर से निकल गई जो वापस नहीं लौटी।
शहर में पहला मामला बनाड़ थाने में 65 वर्षीय व्यक्ति ने दर्ज करवाया। बताया कि शिव कॉलोनी से 2 मार्च की दोपहर के समय उनका नाबालिक पोता घर से बिना बताए निकल गया जो अभी तक वापस नहीं लौटा है।
दूसरा मामला पति ने दर्ज करवाया बताया कि उनकी पत्नी 2 मार्च की दोपहर 3 बजे घंटाघर में खरीदारी करने का बोलकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
वहीं भगत की कोठी, गोपाल प्याऊ के पास से 3 मार्च की दोपहर के समय 16 वर्षीय नाबालिग घर से बिना बताए निकल गई, कई जगहों पर तलाश के बावजूद नाबालिग का कोई पता नहीं चल सका है। फिलहाल इन तीनों ही मामलों में पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की है।


