कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवगांव में मामूली विवाद के बाद एक युवक पर लगभग 15 लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना होली पर्व के दौरान हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में होली पर्व को लेकर सामान्य गतिविधियां चल रही थीं। इसी दौरान किसी मामूली बात पर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि पारधी समुदाय के लगभग 15 लोग एकजुट होकर युवक पर टूट पड़े। हमलावरों ने युवक पर चाकू सहित अन्य धारदार हथियारों से वार किए। हमले में घायल युवक को गंभीर चोटें आई हैं। उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


