मधेपुरा में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। मधेपुरा अनुमंडल क्षेत्र में दो हजार से अधिक शरारती तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है, जबकि 63 लोगों पर सीसीए-3 के तहत कार्रवाई की गई है। पर्व के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मधेपुरा अनुमंडल के सभी थाना क्षेत्रों में लगभग 100 स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा 28 संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर वहां विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। इन क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सघन गश्ती और नियमित फ्लैग मार्च निकाला गया। सुरक्षा तैयारियों की गहन समीक्षा की इससे पूर्व कोसी रेंज के DIG डॉ. कुमार आशीष ने जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं होली की सुरक्षा तैयारियों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान वे पुलिस लाइन पहुंचे और प्रशिक्षण ले रहे जवानों की परेड का अवलोकन किया। एंडी राइड दस्ता का प्रशिक्षण करवाया जा रहा है, ताकि होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सके। उन्होंने जवानों को अनुशासित और संवेदनशील रहकर ड्यूटी करने का निर्देश दिया। कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय डीआईजी ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। संवेदनशील और अति-संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने, क्विक रिस्पांस टीम को अलर्ट मोड में रखने तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है। अफवाह फैलाने वालों और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शांति समिति के सदस्यों से भी सक्रिय सहयोग की अपील की गई है। आपसी भाईचारे-पारंपरिक मूल्यों के साथ मनाए होली डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे और पारंपरिक मूल्यों के साथ होली मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि मधेपुरा पुलिस जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। मधेपुरा में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। मधेपुरा अनुमंडल क्षेत्र में दो हजार से अधिक शरारती तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है, जबकि 63 लोगों पर सीसीए-3 के तहत कार्रवाई की गई है। पर्व के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मधेपुरा अनुमंडल के सभी थाना क्षेत्रों में लगभग 100 स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा 28 संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर वहां विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। इन क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सघन गश्ती और नियमित फ्लैग मार्च निकाला गया। सुरक्षा तैयारियों की गहन समीक्षा की इससे पूर्व कोसी रेंज के DIG डॉ. कुमार आशीष ने जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं होली की सुरक्षा तैयारियों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान वे पुलिस लाइन पहुंचे और प्रशिक्षण ले रहे जवानों की परेड का अवलोकन किया। एंडी राइड दस्ता का प्रशिक्षण करवाया जा रहा है, ताकि होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सके। उन्होंने जवानों को अनुशासित और संवेदनशील रहकर ड्यूटी करने का निर्देश दिया। कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय डीआईजी ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। संवेदनशील और अति-संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने, क्विक रिस्पांस टीम को अलर्ट मोड में रखने तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है। अफवाह फैलाने वालों और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शांति समिति के सदस्यों से भी सक्रिय सहयोग की अपील की गई है। आपसी भाईचारे-पारंपरिक मूल्यों के साथ मनाए होली डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे और पारंपरिक मूल्यों के साथ होली मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि मधेपुरा पुलिस जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।


