संभल में सुबह 7 बजे घना कोहरा, AQI 181 पहुंचा:न्यूनतम 14, अधिकतम 35 डिग्री; सर्द हवाओं से लोग परेशान

संभल में होली के त्योहार पर ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा देखा गया। सुबह न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 181 पर पहुंच गया, जो अस्वस्थ वातावरण का संकेत है। घने कोहरे के कारण दृश्यता मात्र 20 मीटर रह गई, जिससे चार पहिया और दो पहिया वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। बुधवार सुबह 8 बजे जनपद संभल का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस था। थाना ऐंचौड़ा कम्बोह गांव क्षेत्र के सैदनगली-चौधरपुर मार्ग और थाना नखासा क्षेत्र के संभल-हसनपुर मार्ग पर घना कोहरा छाया रहा। 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं ने ठंड का एहसास कराया। हालांकि, शहरी इलाकों में दिन के समय अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे गर्मी महसूस होगी। त्योहार के अवसर पर घर लौट रहे दोपहिया वाहन चालकों को सर्द हवाओं का सामना करना पड़ा। सुबह, शाम और दिन के बदलते मौसम का स्वास्थ्य पर भी गहरा असर पड़ रहा है। डॉ. नीरज शर्मा ने बदलते मौसम में लोगों को सावधानी बरतने और हल्के गुनगुने पानी का सेवन करने की सलाह दी है।
होली के त्योहार के चलते रोडवेज बसों और ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम देखी गई। पिछले एक महीने में चार बार हुई बारिश से आलू की फसल करने वाले किसानों को काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा, गेहूं, सरसों और अन्य सब्जियों की फसलों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। ग्रामीण सतवीर सिंह ने बताया कि आज मौसम थोड़ा ठंडा है और सड़कों पर कोहरा भी है, सूरज भी नहीं निकला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिन चढ़ने के साथ मौसम में बदलाव आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य दिनों में मौसम सामान्य था, लेकिन आज ही कोहरा दिखाई दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *