होली के मौके पर मौसम रंगों में खलल नहीं डालेगा, बल्कि जश्न को और भी खुशनुमा बनाएगा। दिन में तेज धूप निकलेगी, जिससे रंग खेलने वालों को पानी पड़ने के बावजूद सर्दी का एहसास नहीं होगा। दोपहर के समय तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जो सामान्य से थोड़ा अधिक रहेगा। धूप और हल्की हवाओं का यह संतुलन होली के उत्साह को दोगुना कर देगा। सुबह व शाम चलेंगी हवाएं
सुबह और शाम के समय हल्की हवाएं चलेंगी, जिससे वातावरण में हल्की ठंडक बनी रहेगी और मौसम सुहावना महसूस होगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार होली पर न तो बारिश के आसार हैं और न ही तेज ठंड का प्रभाव दिखाई देगा। ऐसे में लोग बिना मौसम की चिंता किए खुले दिल से रंगों का त्योहार मना सकेंगे। एक से दो डिग्री का उतार चढ़ाव संभव
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि होली के दिन सुबह से दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है। हालांकि तेज हवाएं तापमान पर नियंत्रण रखेंगी, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा। तापमान में एक से दो डिग्री के उतार चढ़ाव की संभावना है। हवायें भी चलेंगी जिनकी गति अधिकतम 18 किमी/घंटा तक हो सकती है। बीते पांच दिनों से 30 के पार है तापमान शहर में बीते पांच दिनों से तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। तापमान बढ़ा होने से दिन के समय तेज धूप निकल रही है जो कि गर्मी का एहसास करा रही है। सीएसए की ओर से जारी वेदर रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा है। दिन के अलावा रातें भी गर्म हो रही हैं। न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। दिन में निकली तेज धूप ने गर्मी का एहसास कराया। हालांकि शाम होते ही हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाने का काम किया।
बीते पांच दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस मे्ं) दिनांक – न्यूनतम – अधिकतम 27 फरवरी 12.2 31.2 28 फरवरी 13.2 31.3 01 मार्च 14.2 31.2 02 मार्च 15.0 31.0 03 मार्च 17.7 30.4 (सोर्स – सीएसए मौसम विभाग)
मौसम पूर्वानुमान दिनांक – न्यूनतम – अधिकतम 04 मार्च 18.0 32.0 05 मार्च 18.0 33.0 06 मार्च 18.0 34.0 07 मार्च 18.0 34.0 08 मार्च 19.0 33.0 09 मार्च 19.0 34.0 (सोर्स – आईएमडी)


