Happy Holi Wishes, Shayari, Messages and Images: होली सिर्फ रंग, गुलाल और स्वादिष्ट पकवानों का आनंद उठाने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह प्यार, अपनापन और खुशियां मनाने का भी अवसर है। आमतौर पर यह हर साल फाल्गुन की पूर्णिमा को मनाई जाती है, लेकिन इस साल भद्रा और चंद्र ग्रहण की वजह से होली होलिका दहन के अगले दिन, यानी आज 4 मार्च 2026, पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। सुबह से ही गलियों में रंग और गुलाल उड़ रहे हैं, बच्चे पिचकारी से खेल रहे हैं, और घरों में लजीज पकवानों की खुशबू फैली हुई है। ऐसे में, अगर आप इस साल होली पर अपने परिवार, दोस्तों या किसी खास से दूर हैं, तो आप उन्हें यहां दिए गए विशेज, शायरी और मैसेज के साथ रंग-बिरंगी तस्वीरें भेजकर होली को और भी खास बना सकते हैं।
होली 2026 की बधाई देने के लिए विशेज (Holi Wishes in Hindi)
1.रंगों के त्योहार में सभी रंगों की हो भरमार,
ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार।
रंगों के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं!
2.वसंत ऋतु की बहार,
चली पिचकारी उड़ा है गुलाल,
रंग बरसे नीले हरे लाल,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार।
हैप्पी होली 2026!
3.दुश्मन को भी गले लगाने का दिन है,
रंगों में भीग जाने का दिन है,
ये होली का दिन है।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं!
4. प्यार के रंगों से भरो पिचकारी,
स्नेह के रंगों से रंग दो दुनिया सारी।
ये रंग न छूटे कभी जीवन से,
ऐसी चमक आए आपकी बारी।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं!
5.खुशियों से हो आपकी मुलाकात,
रंगों की आए ऐसी बरसात।
गुजिया की मिठास और अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार।
होली 2026 की बधाई देने के लिए मैसेज और फोटो (Holi Wishes Message and Images in Hindi)

होली है! रंगों की खुशबू, प्यार की मिठास, और खुशियों की बौछार! शुभ होली 2026!

रंग बरसे, खुशियां छाए, आपकी जिंदगी में हर दिन हो मस्ती और प्यार! होली मुबारक!

गुलाल की तरह रंगीन, मिठाइयों की तरह मीठा, और पानी की तरह मजेदार! होली 2026 की शुभकामनाएं!

रंग, प्यार और खुशियों का धमाका! आपका होली का त्योहार खास और यादगार बने!

इस होली, हर दिन आपके जीवन में खुशियों के रंग भर दे। होली 2026 की ढेरों शुभकामनाएं!
होली की शुभकामनाएं देने के लिए शायरी (Happy Holi 2026 Shayari in Hindi) |
16.गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार,
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार।
चांद की चांदनी, अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार।
होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
17.सात रंगों से बनी रंगोली,
खुशियों से भर गई मेरी झोली।
रंगों का यह खेल है होली,
पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार,
अपनों का प्यार, यही है होली का त्योहार।
होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
18.सपनों की दुनिया और अपनों का प्यार,
गालों पे गुलाल और पानी की बौछार।
सुख-समृद्धि और सफलता का हार,
मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार।
होली की ढेर सारी शुभकामनाएं!
19.आज मुबारक, कल मुबारक,
होली का हर पल मुबारक।
रंग बिरंगी होली में,
होली का हर रंग मुबारक।
हैप्पी होली 2026!
20.ठंडाई की मिठास, रंगों की बहार,
होली का त्योहार आने को है तैयार।
थोड़ी सी मस्ती, थोड़ा सा प्यार,
सबसे पहले मुबारक हो आपको होली का त्योहार।


