अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल:भगवानपुर ओवरब्रिज पर जख्मी हाल में मिला, डायल 112 पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल:भगवानपुर ओवरब्रिज पर जख्मी हाल में मिला, डायल 112 पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर स्थित भगवानपुर ओवरब्रिज के ऊपर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक सड़क के बीचों-बीच पड़ा था, जिसे 112 पुलिस की गश्ती टीम ने देखा और तुरंत भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायल युवक की पहचान पोझा गांव निवासी राजा कुमार के रूप में हुई है, जिनके पिता का नाम देवी भगत है। पुलिस ने बताया कि युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है। 112 पुलिस टीम के अनुसार, हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के एनएच 22 पर भगवानपुर ओवरब्रिज के ऊपर युवक बीच सड़क पर गिरा हुआ मिला। पुलिस ने बताया कि जब उनकी नजर घायल पर पड़ी, तो उन्होंने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने यह भी बताया कि सौभाग्य से उस समय पीछे से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था, जिससे कोई और बड़ा हादसा टल गया। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर स्थित भगवानपुर ओवरब्रिज के ऊपर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक सड़क के बीचों-बीच पड़ा था, जिसे 112 पुलिस की गश्ती टीम ने देखा और तुरंत भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायल युवक की पहचान पोझा गांव निवासी राजा कुमार के रूप में हुई है, जिनके पिता का नाम देवी भगत है। पुलिस ने बताया कि युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है। 112 पुलिस टीम के अनुसार, हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के एनएच 22 पर भगवानपुर ओवरब्रिज के ऊपर युवक बीच सड़क पर गिरा हुआ मिला। पुलिस ने बताया कि जब उनकी नजर घायल पर पड़ी, तो उन्होंने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने यह भी बताया कि सौभाग्य से उस समय पीछे से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था, जिससे कोई और बड़ा हादसा टल गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *