किशनगंज के कोचाधामन में अवैध खनन पर छापा:11 वाहन जब्त, चार पोकलेन और छह हाइवा पकड़े गए, मालिकों पर करीब एक करोड़ का जुर्माना

किशनगंज के कोचाधामन में अवैध खनन पर छापा:11 वाहन जब्त, चार पोकलेन और छह हाइवा पकड़े गए, मालिकों पर करीब एक करोड़ का जुर्माना

किशनगंज जिले मे जहां एक तरफ खनन विभाग अवैध खनन के खिलाफ कारवाई कर रही हैं वही दूसरी और खनन माफियाओं के द्वारा चोरी छुपे मिट्टी व बालू का खनन किया जा रहा है। इसी क्रम मे कोचाधामन प्रखंड में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। खनन विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 11 वाहन जब्त किए हैं। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब जिले में अवैध खनन की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। जब्त किए गए वाहनों में चार पोकलेन मशीन, छह हाइवा ट्रक और एक ट्रैक्टर शामिल हैं। यह अभियान मुख्य रूप से कोचाधामन प्रखंड के नदी किनारे और बालू घाट क्षेत्रों में चलाया गया, जहां बिना अनुमति के खनन किया जा रहा था। मालिकों पर करीब एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया
खनन विभाग के इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई घूरना और बगलबारी इलाकों में की गई। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित वाहन मालिकों पर करीब एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है। जब्त किए गए सभी वाहनों को मंगलवार शाम को कोचाधामन थाना को सौंप दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। किशनगंज जिले मे जहां एक तरफ खनन विभाग अवैध खनन के खिलाफ कारवाई कर रही हैं वही दूसरी और खनन माफियाओं के द्वारा चोरी छुपे मिट्टी व बालू का खनन किया जा रहा है। इसी क्रम मे कोचाधामन प्रखंड में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। खनन विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 11 वाहन जब्त किए हैं। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब जिले में अवैध खनन की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। जब्त किए गए वाहनों में चार पोकलेन मशीन, छह हाइवा ट्रक और एक ट्रैक्टर शामिल हैं। यह अभियान मुख्य रूप से कोचाधामन प्रखंड के नदी किनारे और बालू घाट क्षेत्रों में चलाया गया, जहां बिना अनुमति के खनन किया जा रहा था। मालिकों पर करीब एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया
खनन विभाग के इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई घूरना और बगलबारी इलाकों में की गई। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित वाहन मालिकों पर करीब एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है। जब्त किए गए सभी वाहनों को मंगलवार शाम को कोचाधामन थाना को सौंप दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *