नालंदा में तेज रफ्तार पिकअप ने एक शख्स को रौंदा:अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, होलिका दहन को लेकर लकड़ी लेकर जा रहे थे

नालंदा में तेज रफ्तार पिकअप ने एक शख्स को रौंदा:अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, होलिका दहन को लेकर लकड़ी लेकर जा रहे थे

नालंदा में सोमवार देर शाम सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान लोहगानी मोहल्ला निवासी यदुनंदन यादव के पुत्र(42) मनोज कुमार के तौर पर हुई है। घटना सोहसराय थाना क्षेत्र के लोहगानी मोहल्ले की है। चचेरे भाई श्याम कुमार ने बताया कि होलिका दहन को लेकर मोहल्ले में ही मनोज कुमार जलावन इकट्ठा कर रहे थे। जलावन लेकर होलिका दहन वाले स्थल पर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन रौंदते हुए फरार हो गई। आनन-फानन में इलाज के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया। मनोज कुमार सब्जी बेचने का काम करते थे। घटना के बाद होली पर्व की खुशियां मातम में बदल गई है। परिवार वालों के चित्कार से घर और अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया। जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस मामले में ट्रैफिक थानाध्यक्ष सुशील कुमार राहुल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुट गई है। नालंदा में सोमवार देर शाम सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान लोहगानी मोहल्ला निवासी यदुनंदन यादव के पुत्र(42) मनोज कुमार के तौर पर हुई है। घटना सोहसराय थाना क्षेत्र के लोहगानी मोहल्ले की है। चचेरे भाई श्याम कुमार ने बताया कि होलिका दहन को लेकर मोहल्ले में ही मनोज कुमार जलावन इकट्ठा कर रहे थे। जलावन लेकर होलिका दहन वाले स्थल पर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन रौंदते हुए फरार हो गई। आनन-फानन में इलाज के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया। मनोज कुमार सब्जी बेचने का काम करते थे। घटना के बाद होली पर्व की खुशियां मातम में बदल गई है। परिवार वालों के चित्कार से घर और अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया। जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस मामले में ट्रैफिक थानाध्यक्ष सुशील कुमार राहुल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुट गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *