IND vs ENG, Semifinal: भारत को सेमीफ़ाइनल में 10 विकेट से हरा चुका है इंग्लैंड, अंग्रेजों को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी

IND vs ENG, Semifinal: भारत को सेमीफ़ाइनल में 10 विकेट से हरा चुका है इंग्लैंड, अंग्रेजों को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी

India vs England, 2nd Semi-Final, T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च 2026 को खेला जाएगा। मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस हाई-वोल्टेज मुक़ाबले में लगातार तीसरी बार दोनों देश सेमीफाइनल में आमने सामने होंगे।

2022 और 2024 में भारत और इंग्लैंड ने खेला सेमीफ़ाइनल

इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2022 और 2024 में भी भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफ़ाइनल मैच खेला गया था। 2022 में ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में खेले गए सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था। वहीं भारत ने इसका बदला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में लिया और इंग्लैंड को सेमीफ़ाइनल में 67 रनों से हराया था।

2022 में मिली थी 10 विकेट से हार

इस मैच में विकेट कीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने 49 गेंदें पर नाबाद 80 और एलेक्स हेल्स ने 47 गेंदें पर नाबाद 86 रनों की पारी खेली थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 168 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 50 और हार्दिक पंड्या ने नाबाद 63 की पारी खेली थी। जवाब में इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए इस विकेट को 16 ओवर में हासिल कर लिया।

भारत का बदला

2024 वर्ल्ड कप में भारत ने 2022 की शर्मनाक हार का बदला लिया और इंग्लैंड को 68 रनों से हराया। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 171 रन बनाए थे। कप्तान रोहित शर्मा ने 39 गेंद पर 57 और सूर्याकुमार यादव ने 36 गेंद पर 47 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए क्रिस जॉर्डन ने 3 विकेट लिए थे।

क्या फिर चैम्पियन बनेगा भारत

जवाब में इंग्लैंड की टीम 16.4 ओवर में 103 पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा हैरी ब्रूक ने 25 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 3-3 विकेट झटके। इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए पिछले दोनों सेमीफाइनल के विजेता ही चैंपियन बने हैं। क्या इस बार भी ट्रेंड जारी रहेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *