बिहिया| रंगों का त्योहार होली पर्व पर खरीदारी करने को लेकर बिहिया के व्यवसायिक मंडी में ग्राहकों की भीड़ से रौनक काफी बढ़ गयी है। सोमवार को बिहिया के व्यवसायिक मंडी में काफी चहल-पहल रही और लोगों ने जमकर खरीदारी की। कपड़ा, रेडिमेड, किराना, अबीर- गुलाल, रंग, पिचकारी, मेवा, मिठाई समेत अन्य दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ रही। लोग काफी उत्साह के साथ होली मनाने के लिए आवश्यक सामग्रियों की खरीददारी करने में जुटे है। दुकानदारों ने बताया कि अगले दो दिन भी बेहतर कारोबार होने का अनुमान है। गौरतलब हो कि होली के मौके पर काफी अच्छा कारोबार होता है। इन सबके बीच लोग होली के रंग में रंगने लगे है। जगह-जगह होली मिलन समारोह का सिलसिला जारी है। रंग व उमंग का पावन पर्व होली को लेकर चारों तरफ फिजाएं रंगीन होने लगी है। उत्साह व उमंग के बीच लोग होली की मस्ती में सराबोर होने लगे है। यूं कहा जाए तो इलाके का पूरा माहौल चटख होने लगा है। इधर, होली के दौरान शांति व विधि व्यवस्था संधारण को लेकर पुलिस-प्रशासन चौकस व सतर्क है। बिहिया| रंगों का त्योहार होली पर्व पर खरीदारी करने को लेकर बिहिया के व्यवसायिक मंडी में ग्राहकों की भीड़ से रौनक काफी बढ़ गयी है। सोमवार को बिहिया के व्यवसायिक मंडी में काफी चहल-पहल रही और लोगों ने जमकर खरीदारी की। कपड़ा, रेडिमेड, किराना, अबीर- गुलाल, रंग, पिचकारी, मेवा, मिठाई समेत अन्य दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ रही। लोग काफी उत्साह के साथ होली मनाने के लिए आवश्यक सामग्रियों की खरीददारी करने में जुटे है। दुकानदारों ने बताया कि अगले दो दिन भी बेहतर कारोबार होने का अनुमान है। गौरतलब हो कि होली के मौके पर काफी अच्छा कारोबार होता है। इन सबके बीच लोग होली के रंग में रंगने लगे है। जगह-जगह होली मिलन समारोह का सिलसिला जारी है। रंग व उमंग का पावन पर्व होली को लेकर चारों तरफ फिजाएं रंगीन होने लगी है। उत्साह व उमंग के बीच लोग होली की मस्ती में सराबोर होने लगे है। यूं कहा जाए तो इलाके का पूरा माहौल चटख होने लगा है। इधर, होली के दौरान शांति व विधि व्यवस्था संधारण को लेकर पुलिस-प्रशासन चौकस व सतर्क है।


