ट्रेन में सवार यात्री के पर्स से उचक्कों ने मंगलसूत्र उड़ाया

आरा- बक्सर रेलखंड पर सोमवार को ट्रेन में सवार एक महिला यात्री के पर्स से उचक्कों ने मंगलसूत्र और कैश चुरा लिया। ट्रेन में भीड़-भाड़ का फायदा उठा उचक्कों ने घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि एक महिला यात्री अपने पति व बच्चों के साथ सोमवार की शाम आरा स्टेशन से 63263 अप पटना-बक्सर ईएमयू से बनाही जा रही थी। इसी बीच कारीसाथ स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद अपने पर्स से सोने का मंगलसूत्र व करीब 2 हजार कैश गायब पाकर सकते में पड़ गयी। इसके बाद महिला ने पास में खड़े एक किशोर पर अपना पर्स खोलने और सामान गायब करने का आरोप लगाया और रोने-बिलखने लगी। इससे ट्रेन में हंगामा मच गया। घटना के दौरान किशोर के साथ यात्रा कर रही उसकी मां और एक अन्य महिला ने इसका विरोध किया। बाद में दोनों पक्ष बिहिया स्टेशन पर उतरे। इसके बाद रेल पुलिस ने मामले की जांच की। किशोर और उसके साथ की दोनों महिलाओं के सामान की तलाशी ली गयी, लेकिन गायब पर्स नहीं मिला। इसके बाद दोनों पक्ष चले गये। संभावना जतायी जा रही है कि आरा स्टेशन पर भीड़ के दौरान ट्रेन में चढ़ने के दौरान उचक्के ने महिला का पर्स गायब कर दिया होगा। आरा- बक्सर रेलखंड पर सोमवार को ट्रेन में सवार एक महिला यात्री के पर्स से उचक्कों ने मंगलसूत्र और कैश चुरा लिया। ट्रेन में भीड़-भाड़ का फायदा उठा उचक्कों ने घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि एक महिला यात्री अपने पति व बच्चों के साथ सोमवार की शाम आरा स्टेशन से 63263 अप पटना-बक्सर ईएमयू से बनाही जा रही थी। इसी बीच कारीसाथ स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद अपने पर्स से सोने का मंगलसूत्र व करीब 2 हजार कैश गायब पाकर सकते में पड़ गयी। इसके बाद महिला ने पास में खड़े एक किशोर पर अपना पर्स खोलने और सामान गायब करने का आरोप लगाया और रोने-बिलखने लगी। इससे ट्रेन में हंगामा मच गया। घटना के दौरान किशोर के साथ यात्रा कर रही उसकी मां और एक अन्य महिला ने इसका विरोध किया। बाद में दोनों पक्ष बिहिया स्टेशन पर उतरे। इसके बाद रेल पुलिस ने मामले की जांच की। किशोर और उसके साथ की दोनों महिलाओं के सामान की तलाशी ली गयी, लेकिन गायब पर्स नहीं मिला। इसके बाद दोनों पक्ष चले गये। संभावना जतायी जा रही है कि आरा स्टेशन पर भीड़ के दौरान ट्रेन में चढ़ने के दौरान उचक्के ने महिला का पर्स गायब कर दिया होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *