घाटमपुर में दो सड़क हादसों में तीन गंभीर घायल:बोलेरो और डंपर की टक्कर से जीजा-साले समेत युवक कानपुर जिला अस्पताल रेफर

घाटमपुर में दो सड़क हादसों में तीन गंभीर घायल:बोलेरो और डंपर की टक्कर से जीजा-साले समेत युवक कानपुर जिला अस्पताल रेफर

घाटमपुर कस्बे के मूसानगर रोड पर सोमवार देर रात ब्लॉक कार्यालय के सामने कार की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को वहां से गुजर रहे एक समाजसेवी ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। वहीं दूसरी घटना में घायल युवक को भी कानपुर जिला अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, महोबा जनपद के कबरई क्षेत्र के खजुरिहा पारा निवासी देवी दीन के भाई की 13 मार्च को शादी है। शादी के कार्ड बांटने के लिए वह अपने साले गोविंद निवासी मकराए, जनपद हमीरपुर के साथ बाइक से घाटमपुर आ रहे थे। जैसे ही वे थाना क्षेत्र के मुगल रोड स्थित ब्लॉक कार्यालय के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से गुजर रहे समाजसेवी उदय सिंह उर्फ पिंटू परमार ने पुलिस को सूचना देने के साथ घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को कानपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी घटना में डंपर की टक्कर से युवक घायल वहीं तेजपुर और नंदना गांव के बीच डंपर की टक्कर से तेजपुर निवासी मूलचंद्र घायल हो गए। उन्हें भी सीएचसी से कानपुर के उर्सला अस्पताल रेफर किया गया है। घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिली थी। घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *