​सावधान! मांडलगढ़ क्षेत्र के खेतों में कुनबे के साथ दिखी मादा पैंथर, दहशत में ग्रामीण

​सावधान! मांडलगढ़ क्षेत्र के खेतों में कुनबे के साथ दिखी मादा पैंथर, दहशत में ग्रामीण
  • वन विभाग ने जारी की ‘एडवाइजरी’: अकेले खेतों में न जाएं, रात को घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी

भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया तहसील के कास्या ग्राम और आसपास के इलाकों में मादा पैंथर और उसके शावकों की मौजूदगी से हड़कंपमच गया है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने ग्रामीणों के लिए सख्त चेतावनी जारी की है।

​मांडलगढ़ के क्षेत्रीय वन अधिकारी की ओर से सोमवार को जारी एक आदेश में ग्रामीणों को अकेले खेतों में जाने या रात के समय बाहर निकलने से मना किया गया है। ​विभाग की ओर से जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार ग्रामीण खेतों में काम करने अकेले न जाएं, हमेशा समूह में रहें। रात के समय घरों से बाहर निकलने से परहेज करें। यदि पैंथर या उसके बच्चे दिखाई दें, तो उन्हें पत्थर न मारें और न ही उनके करीब जाने की कोशिश करें। वन्यजीव दिखने पर तुरंत स्थानीय प्रशासन या वन विभाग के स्टाफ को सूचित करें।

हेल्पलाइन जारी

​वन विभाग ने किसी भी आपात स्थिति के लिए अधिकारियों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए हैं। इसमें ​क्षेत्रीय वन अधिकारी विमल रेगर 8619367245, वनपाल ​हरनारायण सिंह 8005952817, सहायक वनपाल ​लक्ष्मण सिंह 9462883756 तथा वन रक्षक ​चांद मल रेगर 9549528637 के मोबाइल पर सूचना दे सकते है।

मांडलगढ़ के क्षेत्रीय वन अधिकारी का कहना है कि मादा पैंथर अपने बच्चों के साथ है, ऐसे में वह अधिक हमलावर हो सकती है। हमारी टीम लगातार निगरानी कर रही है। ग्रामीण सतर्क रहें और विभाग का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *