दरभंगा में 8 लाख की विदेशी शराब जब्त:397 लीटर खेप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 46 कार्टन में थी बोतलें

दरभंगा में 8 लाख की विदेशी शराब जब्त:397 लीटर खेप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 46 कार्टन में थी बोतलें

दरभंगा में होली को देखते हुए अवैध शराब धंधे के खिलाप विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच कमतौल थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। जिसमें करीब 397.440 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। एक तस्कर को गिरफ्तार भी किया। कमतौल थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कमतौल थाना क्षेत्र के ग्राम लाघा में अवैध रूप से विदेशी शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर कमतौल थाना पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान रॉयल चैलेंजर्स प्रीमियम व्हिस्की के 46 कार्टन बरामद किए गए, जिनकी कुल मात्रा लगभग 397.440 लीटर है। कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई जा रही।
मौके से पुलिस ने एक बाइक और मोबाइल भी बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान थाना क्षेत्र के हीं गोपालपुर गांव निवासी शिवलाल चौपाल का बेटा पंकज चौपाल (24) के रूप में हुई है। पुलिस की चेतावनी, शराब धंधा छोड़ दें तस्कर कमतौल एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि बिहार में शराबबंदी लागू है। ऐसे में अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। चेतावनी दी कि शराब धंधे में शामिल लोग अविलंब इस धंधे को छोड़ दें, नहीं तो पुलिस कठोर कानूनी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। दरभंगा में होली को देखते हुए अवैध शराब धंधे के खिलाप विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच कमतौल थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। जिसमें करीब 397.440 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। एक तस्कर को गिरफ्तार भी किया। कमतौल थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कमतौल थाना क्षेत्र के ग्राम लाघा में अवैध रूप से विदेशी शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर कमतौल थाना पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान रॉयल चैलेंजर्स प्रीमियम व्हिस्की के 46 कार्टन बरामद किए गए, जिनकी कुल मात्रा लगभग 397.440 लीटर है। कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई जा रही।
मौके से पुलिस ने एक बाइक और मोबाइल भी बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान थाना क्षेत्र के हीं गोपालपुर गांव निवासी शिवलाल चौपाल का बेटा पंकज चौपाल (24) के रूप में हुई है। पुलिस की चेतावनी, शराब धंधा छोड़ दें तस्कर कमतौल एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि बिहार में शराबबंदी लागू है। ऐसे में अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। चेतावनी दी कि शराब धंधे में शामिल लोग अविलंब इस धंधे को छोड़ दें, नहीं तो पुलिस कठोर कानूनी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *