होली पर शांति बनाए रखने रीवा पुलिस का फ्लैग मार्च:एसपी बोले– व्हाट्सएप पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई

होली पर शांति बनाए रखने रीवा पुलिस का फ्लैग मार्च:एसपी बोले– व्हाट्सएप पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई

रीवा में होली के पावन पर्व पर शहर में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रीवा पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। सोमवार शाम पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशन और उपस्थिति में शहर के प्रमुख व संवेदनशील मार्गों से मार्च गुजरा। फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक रजनी पाठक सहित भारी संख्या में पुलिस बल और विशेष दंगा नियंत्रण दस्ता शामिल रहा। पुलिस टीम ने शहरी क्षेत्र के बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों से शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का त्योहार है। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल नजदीकी थाने या डायल 112 पर दें। कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है और लगातार गश्त की जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य है कि आम नागरिक निर्भय होकर होली का त्योहार मनाएं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *