पलामू में चाची को बचाने में भतीजे को लगी गोली:पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, 6 पर FIR; आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

पलामू में चाची को बचाने में भतीजे को लगी गोली:पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, 6 पर FIR; आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के पुराना बस पड़ाव में एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घर में घुसकर मारपीट के दौरान गोली चलने से बचाव करने आए एक युवक को गोली लग गई। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर किया गया है। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह घटना देर रात करीब 10 बजे हुई। स्व. बिहारी सिंह की पत्नी रीता देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गोतिया के विनय सिंह समेत छह लोग उनके घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। इसी दौरान विनय सिंह ने पिस्तौल से रीता देवी पर फायर कर दिया। फायरिंग के दौरान रीता देवी को बचाने पहुंचे उनके भतीजे रोहित सिंह को गोली लग गई। गोली रोहित की कमर के नीचे लगी और शरीर से पार हो गई। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत रोहित को नवजीवन अस्पताल तुम्बागड़ा में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। एसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि इस मामले का मुख्य आरोपी विनय सिंह है। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया है। प्राथमिकी में कुल छह लोगों को नामजद किया गया है और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच दो बच्चों के पुराने विवाद को लेकर पहले से ही तनाव था। इसी बात पर कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट और फायरिंग में बदल गई। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के पुराना बस पड़ाव में एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घर में घुसकर मारपीट के दौरान गोली चलने से बचाव करने आए एक युवक को गोली लग गई। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर किया गया है। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह घटना देर रात करीब 10 बजे हुई। स्व. बिहारी सिंह की पत्नी रीता देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गोतिया के विनय सिंह समेत छह लोग उनके घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। इसी दौरान विनय सिंह ने पिस्तौल से रीता देवी पर फायर कर दिया। फायरिंग के दौरान रीता देवी को बचाने पहुंचे उनके भतीजे रोहित सिंह को गोली लग गई। गोली रोहित की कमर के नीचे लगी और शरीर से पार हो गई। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत रोहित को नवजीवन अस्पताल तुम्बागड़ा में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। एसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि इस मामले का मुख्य आरोपी विनय सिंह है। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया है। प्राथमिकी में कुल छह लोगों को नामजद किया गया है और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच दो बच्चों के पुराने विवाद को लेकर पहले से ही तनाव था। इसी बात पर कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट और फायरिंग में बदल गई। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *