पटना में ट्रैफिक जाम और जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए चल रहे बड़े प्रोजेक्ट्स का आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने सैदपुर और बाकरगंज में बन रहे भूमिगत नाले और उसके ऊपर बन रही सड़कों का जायजा लिया और अधिकारियों को काम में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया। सैदपुर परियोजना- फोर लेन सड़क से बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम सैदपुर में निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पहले भी कई बार यहां आकर कार्य की समीक्षा कर चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नाले का जीर्णोद्धार बेहतर तरीके से किया जाए और उसके ऊपर बन रही फोर लेन सड़क का काम जल्द पूरा किया जाए। किन इलाकों को मिलेगा फायदा? इस योजना के पूरा होने से सैदपुर, राजेंद्र नगर, मुसल्लहपुर हाट, गायघाट और पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक खत्म होगी। न्यू पटना बाईपास से जुड़ने के लिए वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। शहर की सूरत भी बदलेगी और आवागमन आसान होगा। 259 करोड़ की बड़ी परियोजना अधिकारियों ने जानकारी दी कि पटना के 9 ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन और एक एसटीपी का पानी सैदपुर नाले से होकर गुजरता है। नगर विकास विभाग के तहत बुडको द्वारा करीब 259.81 करोड़ रुपये की लागत से 5.61 किलोमीटर लंबा भूमिगत नाला और उसके ऊपर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। बाकरगंज परियोजना- जलजमाव से राहत की उम्मीद सैदपुर के बाद मुख्यमंत्री बाकरगंज पहुंचे और वहां चल रहे भूमिगत नाला एवं सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाए। बाकरगंज नाला पटना शहर के भीतरी हिस्से का एक प्रमुख ड्रेनेज मार्ग है। यह उमा सिनेमा हॉल से शुरू होकर अंटा घाट तक गंगा नदी की ओर जाता है। बरसात के मौसम में जल निकासी के लिए यह बेहद अहम है। इस परियोजना के तहत करीब 1.4 किलोमीटर लंबी सड़क नाले के ऊपर बनाई जा रही है। इससे जलजमाव की समस्या कम होगी। अंदरूनी इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी। बाजार और रिहायशी क्षेत्रों में आवाजाही सुगम बनेगी। पटना में ट्रैफिक जाम और जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए चल रहे बड़े प्रोजेक्ट्स का आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने सैदपुर और बाकरगंज में बन रहे भूमिगत नाले और उसके ऊपर बन रही सड़कों का जायजा लिया और अधिकारियों को काम में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया। सैदपुर परियोजना- फोर लेन सड़क से बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम सैदपुर में निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पहले भी कई बार यहां आकर कार्य की समीक्षा कर चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नाले का जीर्णोद्धार बेहतर तरीके से किया जाए और उसके ऊपर बन रही फोर लेन सड़क का काम जल्द पूरा किया जाए। किन इलाकों को मिलेगा फायदा? इस योजना के पूरा होने से सैदपुर, राजेंद्र नगर, मुसल्लहपुर हाट, गायघाट और पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक खत्म होगी। न्यू पटना बाईपास से जुड़ने के लिए वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। शहर की सूरत भी बदलेगी और आवागमन आसान होगा। 259 करोड़ की बड़ी परियोजना अधिकारियों ने जानकारी दी कि पटना के 9 ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन और एक एसटीपी का पानी सैदपुर नाले से होकर गुजरता है। नगर विकास विभाग के तहत बुडको द्वारा करीब 259.81 करोड़ रुपये की लागत से 5.61 किलोमीटर लंबा भूमिगत नाला और उसके ऊपर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। बाकरगंज परियोजना- जलजमाव से राहत की उम्मीद सैदपुर के बाद मुख्यमंत्री बाकरगंज पहुंचे और वहां चल रहे भूमिगत नाला एवं सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाए। बाकरगंज नाला पटना शहर के भीतरी हिस्से का एक प्रमुख ड्रेनेज मार्ग है। यह उमा सिनेमा हॉल से शुरू होकर अंटा घाट तक गंगा नदी की ओर जाता है। बरसात के मौसम में जल निकासी के लिए यह बेहद अहम है। इस परियोजना के तहत करीब 1.4 किलोमीटर लंबी सड़क नाले के ऊपर बनाई जा रही है। इससे जलजमाव की समस्या कम होगी। अंदरूनी इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी। बाजार और रिहायशी क्षेत्रों में आवाजाही सुगम बनेगी।


