Holi Skincare Tips: केमिकल वाले रंगों से Skin Damage का डर खत्म, बस कर लें यह एक काम

Holi Skincare Tips: केमिकल वाले रंगों से Skin Damage का डर खत्म, बस कर लें यह एक काम
रंग, उत्साह और ढेर सारा पकवान के लिए होली का त्योहार जाना जाना जाता है। अब होली का त्योहार बेहद ही नजदीक आ चुका है। इस त्योहार लोग इंतजार लंबे समय से करते हैं। होली खेलना किसे पसंद नहीं है, लेकिन होली खेलने के बाद रंग निकालने में काफी दिक्कत होती है। होली खेलने के बाद सबसे ज्यादा नुकसान हमारी स्किन और बालों को होता है। जब आप चेहरे पर लगे रंग को छुड़ाने जाते हैं, तो काफी समय लग जाता है। कई बार तो रंग हटाने के चक्कर में स्किन लाल हो जाती है और फिर जलन होने लगती है। आइए आपको बताते होली खेलने से पहले चेहरे पर क्या लगाएं, जिससे स्किन सुरक्षित रहे।
होली खेलने से पहले चेहरे पर क्या लगाएं?
होली खेलने से पहले एलोवेरा जेल और बादाम तेल को मिक्सचर बनाकर इसका इस्तेमाल करें। ये कॉम्बिनेशन स्किन की सुरक्षा करता है। एलोवेरा स्किन को ठंडक पहुंचाता है और बादाम का तेल हमारी स्किन पर एक सेफ्टी गार्ड बना देता है। इससे होली का रंग हमारी स्किन के अंदर तक बिल्कुल भी नहीं जाता है।
एलोवेरा जेल और बादाम तेल लगाने का सही तरीका
– सबसे पहले एक कटोरी में एक चम्मच एलोवेरा जेल लें।
– फिर इसमें कुछ बूंदें बादाम का तेल मिला लें।
– अब अच्छे से मिक्स करने के बाद इसको पूरे चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथ से लगा लें।
– इसे होली खेलने से लगभग 15 मिनट पहले लगा लें, ताकि ये स्किन पर अच्छे से सेट हो जाए। 
– इसके अलावा, इसे गालों पर नहीं, बल्कि कान के पीछे, गर्दन और हेयरलाइन के पास भी जरूर लगाएं।
अगर स्किन बहुत ऑयली है तो क्या करें?
अगर आपकी स्किन पहले से ही ऑयली है तो आप वॉटर-रेसिस्टेंट सनस्क्रीन या पेट्रोलियम जेली लगा सकती हैं। इससे भी रंग ज्यादा अंदर तक नहीं जाता है।
ऑयली स्किन वाले क्या करें?
अगर आपकी स्किन ऑयली है तो सबसे पहले आप वॉटर-रेसिस्टेंट सनस्क्रीन या पेट्रोलियम जेली लगा सकते हैं। ऐसा करने से रंग अंदर नहीं जाएगा। 
रंग खेलने के बाद क्या करें?
– होली खेलने के बाद तुरंत ही साबुन से चेहरा बिल्कुल भी न रगड़ें।
– सबसे पहले आप सादे पानी से चेहरा को धो लें।
– अब हल्का क्लींजर या माइल्ड फेस वॉश इस्तेमाल करें।
– यदि रंग ज्यादा गहरा हो जाए,तो थोड़ा-सा कच्चा दूध या एलोवेरा जेल लगाकर हल्के हाथ से मसाज भी करें। 
इन बातों का भी रखें ध्यान
– होली के खेलने के दौरान रंग हमारे नाखूनों में जरुर फंस जाते हैं। होली से पहले डार्क नेल पॉलिश लगा लें और नाखूनों के किनारों पर हल्की वैसलीन लगा लें।
– रंग लगने से होठ ड्राई हो जाते हैं। इसलिए होली खेलने से पहले लिप बाम या थोड़ा सा घी जरूर लगा लें।
– शरीर में पानी की कमी न हो, इसलिए पानी खूब पिएं, इससे आपकी स्किन हाइड्रेटेड रहेंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *