नाटास नदी में मिला मानव कंकाल:जमीन में दबे कंकाल को कुत्तों ने निकाला बाहर, कान में बालियां देख युवती होने की जताई जा रही आशंका

नाटास नदी में मिला मानव कंकाल:जमीन में दबे कंकाल को कुत्तों ने निकाला बाहर, कान में बालियां देख युवती होने की जताई जा रही आशंका

जिले के गुढ़ागौड़जी थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां नाटास नदी क्षेत्र में एक मानव कंकाल मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। कंकाल मिलने की सूचना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, यह कंकाल नदी के पास जमीन में दबा हुआ था। बताया जा रहा है कि आवारा कुत्तों ने मिट्टी को खोदकर कंकाल के अवशेषों को बाहर निकाल लिया। जब राहगीरों और ग्रामीणों की नजर इन अवशेषों पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत गुढ़ागौड़जी पुलिस को सूचित किया। थानाधिकारी सुरेश रोलन ने बताया कि पुलिस ने कंकाल के अवशेषों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। एफएसएल की रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। पुलिस और FSL टीम मौके पर सूचना मिलते ही गुढ़ागौड़जी थाने के एएसआई (ASI) जगदीश प्रसाद मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (FSL) टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी है। प्राथमिक दृष्टि में कंकाल करीब एक दो महीना पुराना प्रतीत हो रहा है। युवती होने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी पुलिस के अनुसार, बरामद कंकाल के कान में बालियां पाई गई हैं, जिसके आधार पर यह अंदेशा जताया जा रहा है कि यह किसी युवती का शव हो सकता है। गुमशुदगी के रिकॉर्ड: पुलिस आसपास के थानों और जिलों में पिछले एक-दो महीनों में दर्ज हुई युवतियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है। हत्या या अन्य कारण: पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या युवती की हत्या कर शव को यहाँ दबाया गया था। डीएनए टेस्ट: कंकाल की शिनाख्त के लिए डीएनए सैंपल और अन्य वैज्ञानिक परीक्षणों का सहारा लिया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *