भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज किशनगंज पहुंच रहे हैं। वे यहां से पश्चिम बंगाल की ‘परिवर्तन यात्रा’ में शामिल होंगे। यह दौरा आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी की चुनावी रणनीति को मजबूत करने का हिस्सा है। नितिन नबीन का हेलीकॉप्टर दोपहर 2:05 बजे बागडोगरा हवाई अड्डा, सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) से उड़ान भरेगा। लगभग 50 किलोमीटर की हवाई यात्रा के बाद, वे दोपहर 2:30 बजे किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड स्थित टिपिझारी सालबागान (टिपिझारी पंचायत) में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। यह स्थान पश्चिम बंगाल की सीमा से सटा हुआ है। हेलीपैड से कार द्वारा पहुंचेंगे इस्लामपुर हेलीपैड से वे कार द्वारा मात्र 2 किलोमीटर की दूरी तय कर दोपहर 2:45 बजे इस्लामपुर में सार्वजनिक सभा स्थल पहुंचेंगे। यहां वे ‘परिवर्तन यात्रा’ को संबोधित करेंगे और जनसभा में शामिल होंगे। यह सभा दोपहर 3:45 बजे तक चलेगी, जिसमें वे स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनता से संवाद करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस दौरान नितिन नबीन तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए घुसपैठ, विकास और बदलाव जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। सभा समाप्त होने के बाद, दोपहर 3:50 बजे वे कार से वापस टिपिझारी सालबागान हेलीपैड पहुंचेंगे और शाम 4:00 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे। किशनगंज जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह ने पुष्टि की है कि नितिन नबीन का हेलीकॉप्टर टीपी झाड़ी में उतरेगा और जिले के कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज किशनगंज पहुंच रहे हैं। वे यहां से पश्चिम बंगाल की ‘परिवर्तन यात्रा’ में शामिल होंगे। यह दौरा आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी की चुनावी रणनीति को मजबूत करने का हिस्सा है। नितिन नबीन का हेलीकॉप्टर दोपहर 2:05 बजे बागडोगरा हवाई अड्डा, सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) से उड़ान भरेगा। लगभग 50 किलोमीटर की हवाई यात्रा के बाद, वे दोपहर 2:30 बजे किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड स्थित टिपिझारी सालबागान (टिपिझारी पंचायत) में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। यह स्थान पश्चिम बंगाल की सीमा से सटा हुआ है। हेलीपैड से कार द्वारा पहुंचेंगे इस्लामपुर हेलीपैड से वे कार द्वारा मात्र 2 किलोमीटर की दूरी तय कर दोपहर 2:45 बजे इस्लामपुर में सार्वजनिक सभा स्थल पहुंचेंगे। यहां वे ‘परिवर्तन यात्रा’ को संबोधित करेंगे और जनसभा में शामिल होंगे। यह सभा दोपहर 3:45 बजे तक चलेगी, जिसमें वे स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनता से संवाद करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस दौरान नितिन नबीन तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए घुसपैठ, विकास और बदलाव जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। सभा समाप्त होने के बाद, दोपहर 3:50 बजे वे कार से वापस टिपिझारी सालबागान हेलीपैड पहुंचेंगे और शाम 4:00 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे। किशनगंज जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह ने पुष्टि की है कि नितिन नबीन का हेलीकॉप्टर टीपी झाड़ी में उतरेगा और जिले के कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।


