खीरी में होली-रमजान पर सुरक्षा सख्त:एसपी ने पुलिस बल के साथ शहर में किया फ्लैग मार्च

खीरी में होली-रमजान पर सुरक्षा सख्त:एसपी ने पुलिस बल के साथ शहर में किया फ्लैग मार्च

लखीमपुर खीरी में आगामी होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार शाम को पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने पुलिस बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान उन्होंने जनपद के प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान रेलवे स्टेशन और बस स्टॉप पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने, संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने त्योहारों के दौरान माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के आदेश भी दिए।
गश्त के दौरान एसपी ने स्थानीय लोगों से संवाद किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने जनता से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल यूपी-112 या नजदीकी थाने को देने की अपील की। साथ ही, अधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त, जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में जुटे रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *