शराब पार्टी के बाद तालाब डूबे 2 दोस्त…मौत:बिलासपुर में पैर फिलसने से हादसा, हाथ-मुंह धोने के लिए उतरे थे, 3 साल में 17 मौतें

शराब पार्टी के बाद तालाब डूबे 2 दोस्त…मौत:बिलासपुर में पैर फिलसने से हादसा, हाथ-मुंह धोने के लिए उतरे थे, 3 साल में 17 मौतें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक अपने 5 दोस्तों के साथ घूमने निकले थे। हाथ-मुंह धोने के दौरान पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चले गए। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, बंधवापारा का रहने वाला हिमांशु चहांदे (21) और देवरीखुर्द का रहने वाला शिवम मानिकपुरी (20) अपने पांच साथियों के साथ रविवार दोपहर में खमतराई की ओर घूमने गए थे। सभी अमहा तालाब के किनारे एक पेड़ के नीचे बैठकर शराब पीते हुए बातचीत कर रहे थे। शाम करीब चार बजे हिमांशु और शिवम हाथ-मुंह धोने तालाब की ओर गए। इसी दौरान उनका पैर फिसला और दोनों गहराई में समा गए। बता दें कि जिले में इस तरह से तालाब, नदी और खदान में डूबने से तीन साल में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए- अब पढ़िए सिलेसिलेवार पूरी घटनाक्रम दरअसल, अमहां तालाब से मुरूम निकालने के लिए जेसीबी से लगातार खुदाई की गई है। इससे तालाब काफी गहरा हो गया है। किनारे से ही गहराई शुरू हो जाती है। रविवार दोपहर हिमांशु और शिवम अपने दोस्तों के साथ इसी तालाब पास शराब पी रहे थे। नशे में दोनों हाथ-मुंह धोने के लिए तालाब की ओर गए। जैसे ही दोनों पानी के पास पहुंचे, उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे गहरे हिस्से में चले गए। उन्हें तैरना भी नहीं आता था। गहराई में जाते ही वे डूबने लगे। साथियों ने बचाने की कोशिश की। एक युवक पानी में उतरा, उसे भी तैरना नहीं आता था। वह भी डूबने लगा। बाकी दोस्तों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक हिमांशु और शिवम लापता हो चुके थे। नगर सेना के गोताखोरों ने निकाले शव घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची। नगर सेना के गोताखोरों ने तलाश शुरू की। देर रात दोनों युवकों के शव बाहर निकाले गए। घटना की खबर मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। शव देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। दोस्तों से पूछताछ पुलिस ने मृतकों के साथ मौजूद युवकों को थाने में बैठाया है। पूछताछ में सामने आया कि तालाब किनारे शराब पार्टी चल रही थी। पकड़े गए युवक नशे की हालत में मिले। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। इस मामले में टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि युवकों की शराब पार्टी चल रही थी। नशे की हालत में दो युवक हाथ-पैर धोने गए थे। उसी दौरान दोनों हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। इसी तालाब में पहले भी हो चुकी है मौत खमतराई स्थित इसी अमहा तालाब में करीब दो साल पहले रिटायर्ड शिक्षक सुनील तिवारी की भी डूबने से मौत हुई थी। वे सुबह साइकिल से निकले थे। तालाब किनारे रुकने के दौरान गहराई में जाने से उनकी जान चली गई थी। तीन साल में 17 लोगों की मौत जिले में तालाब, नदी, मुरूम खदान में डूबने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पिछले तीन साल में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 15 किशोर शामिल हैं। ……………………. यह खबर भी पढ़ें… रायपुर में पानी भरे गड्ढे में डूबे 2 भाई…मौत:बिल्डर ने खुदवाया, भरा नहीं, परिजन-ग्रामीणों ने चक्काजाम किया, 3KM तक जाम में फंसे रहे लोग रायपुर के सरकारी स्कूल के पास 2 बच्चे खेलते-खेलते सड़क किनारे बने पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। दोनों बच्चे मौसेरे भाई थे। गड्ढे की गहराई ज्यादा होने के कारण वे बाहर नहीं निकल पाए और डूबने से उनकी मौत हो गई। मृतकों में सत्यम (8 साल) और आलोक (7 साल) शामिल थे। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *