शेखपुरा। नगर थाना क्षेत्र के वरुई गांव में शराब के लिए पैसे न मिलने पर एक बेटे ने अपने पिता के हाथ-पैर तोड़ दिए। बचाव करने आईं मां और छोटे भाई को भी उसने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता को हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह घटना वरुई गांव में घटी, जहां शराबी पुत्र फैशन यादव ने अपने पिता धनिक यादव पर लाठियों से हमला किया। जब मां गीता देवी और छोटा भाई विशाल कुमार बीच-बचाव करने आए, तो उन्हें भी पीटा गया। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल धनिक यादव (51), उनकी पत्नी गीता देवी और पुत्र विशाल कुमार को सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। धनिक यादव की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पावापुरी स्थित हायर सेंटर रेफर कर दिया। अक्सर शराब पीने के लिए मांग करता है पैसे घायल धनिक यादव ने बताया कि उनके चार पुत्र हैं, जिनमें मंझला पुत्र फैशन यादव शराबी है। वह अक्सर शराब पीने के लिए पैसों की मांग करता है और पैसे न मिलने पर गाली-गलौज व मारपीट करता है। उन्होंने बताया कि इस बार भी पैसे न देने पर फैशन ने उन पर हमला किया। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने इस संबंध में बताया कि घटना की लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा। नगर थाना क्षेत्र के वरुई गांव में शराब के लिए पैसे न मिलने पर एक बेटे ने अपने पिता के हाथ-पैर तोड़ दिए। बचाव करने आईं मां और छोटे भाई को भी उसने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता को हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह घटना वरुई गांव में घटी, जहां शराबी पुत्र फैशन यादव ने अपने पिता धनिक यादव पर लाठियों से हमला किया। जब मां गीता देवी और छोटा भाई विशाल कुमार बीच-बचाव करने आए, तो उन्हें भी पीटा गया। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल धनिक यादव (51), उनकी पत्नी गीता देवी और पुत्र विशाल कुमार को सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। धनिक यादव की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पावापुरी स्थित हायर सेंटर रेफर कर दिया। अक्सर शराब पीने के लिए मांग करता है पैसे घायल धनिक यादव ने बताया कि उनके चार पुत्र हैं, जिनमें मंझला पुत्र फैशन यादव शराबी है। वह अक्सर शराब पीने के लिए पैसों की मांग करता है और पैसे न मिलने पर गाली-गलौज व मारपीट करता है। उन्होंने बताया कि इस बार भी पैसे न देने पर फैशन ने उन पर हमला किया। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने इस संबंध में बताया कि घटना की लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


