बेगूसराय में साल 2025 में चयनित 419 होमगार्ड अभ्यर्थी 2 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। सोमवार सुबह पूर्णिया से निर्दलीय सासंद पप्पू यादव अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की और गृह विभाग के अधिकारियों से बात कर इस मामले का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। पप्पू यादव ने चयनित होमगार्ड जवानों की बातें गंभीरता से सुनीं। सभी से आग्रह किया की होली के पर्व को देखते हुए आप लोग तत्काल भूख हड़ताल समाप्त कर दें। आपकी मांग पूरी तरह से जायज है और हम लोग आपके साथ हैं। इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस लड़ाई में मैं आपके साथ खड़ा हूं। सरकार से किसी को कोई उम्मीद नहीं है पप्पू यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में रोजगार की उम्मीद मत करिए। सरकार का पूरा खजाना खाली हो चुका है। कैग की रिपोर्ट आ गई है कि पूरा घोटाला हो गया है। आयुष्मान और आवास योजना सहित कुछ दिनों में सभी विकास रोक दिया जाएगा। किसी भी तरह के विकास के कार्य नहीं होंगे। ऐसी सरकार से क्या उम्मीद करते हैं। सरकार कौन चला रहा है, कौन नहीं चल रहा है, यह पता चल रहा है। आखिर किसी की बात कौन सुनेगा, पूरा का पूरा इंस्पेक्टर राज हो चुका है। अभी हमने होमगार्ड के समादेष्टा से बात किया। बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पहले के समादेष्टा सस्पेंड हुए, अभी गृह विभाग के संयुक्त सचिव से हमारी बात होगी। बच्चों की भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है सांसद ने आगे कहा कि हम चाहेंगे कि इसमें कोई गड़बड़ी हुई है तो जिनके माध्यम से जिन अभ्यर्थी का गलत चयन हुआ है, उसकी जांच कर लिया जाए और शेष लोगों को प्रक्रिया शुरू किया जाए। वर्दी खरीद लिया, कागज पर साइन हो गए हैं, फिर बच्चों की भविष्य के साथ खिलवाड़ करना आत्मघाती है। बेटे-बेटियां आत्महत्या करने पर मजबूर हो चुके हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि बेगूसराय के डीएम और विभाग के अधिकारी आकर इन बच्चे-बच्चियों की हड़ताल खत्म कराएंगे। मामले का समाधान करें, हम उनके साथ खड़े रहेंगे, इनके न्याय के लिए अंतिम दम तक लडूंगा। यहां बैठे बच्चों के साथ अगर कुछ भी हुआ तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे, वह सही नहीं होगा। घर में घुसकर बच्ची को मार दिया गया पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में अपराध की किसी को चिंता नहीं है, सरकार को सिर्फ पप्पू यादव से लड़ना है। उनकी लड़ाई राजनीतिक और बदले की भावना की हो गई है। अपराध रोकने के लिए कोई काम नहीं होता है। रविवार को नालंदा में एक सौ राउंड गोली चली और गोली चलाने वाले की गिरफ्तारी नहीं हुई। वहां से सिंगर को गिरफ्तार कर लिया गया। आखिर सिंगर को क्यों गिरफ्तार किया गया, उसे तो किसी ने बुलाया था, फिर उसको क्यों गिरफ्तार किया गया। बिहार में प्रत्येक दिन बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहा है। रोज मर्डर हो रहा है, पटना में सगे भाइयों का मर्डर हो रहा है। बच्ची को घर में घुसकर मार दिया गया। सरकार को बच्चियों के साथ हो रहे बलात्कार से और पीड़ित को न्याय देने से कोई मतलब नहीं है। अपराधी और माफिया के हाथ से यह सरकार चल रही है। सरकार सिर्फ वसूली में लगी हुई है। ठेकेदार, माफिया, जमीन, बालू, शराब, लॉज, कोचिंग सबके पैसे सरकार में बैठे लोग खा रहे हैं। सम्राट चौधरी अगर बहुत बहादुर हैं तो पहले फाइल खोलें, उनको फाइल खोलने में क्या दिक्कत है, अगर हिम्मत है तो ऐसा काम करें। गिरिराज सिंह के पास कोई मुद्दा नहीं है इस दौरान निर्दलीय सासंद ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह की बात तो कोई सुनता ही नहीं है, उनकी बात एक सिपाही भी नहीं सुनता है। उन्हें बेगूसराय की जनता का कोई दर्द नहीं है। उनके पास सिर्फ हिंदू-मुसलमान ही एक सब्जेक्ट है। गरीब का कोई सब्जेक्ट नहीं है, बेरोजगारों के लिए कोई सब्जेक्ट नहीं है, आम आदमी की जिंदगी कैसे चले इसके लिए कोई विषय नहीं है। नीट छात्रा को न्याय दिलाने के लिए लड़ रहा हूं। सीबीआई गवाह को 8-8 घंटा बैठा रही है, क्या गवाह अपराधी हैं। सुप्रीम कोर्ट कहता है गवाह की मदद करो उसे सुरक्षा दो। गवाह भयभीत नहीं होना चाहिए, लेकिन यह लोग गवाह को तंग कर रहा है। एसआईटी और सीबीआई ने उस मामले में पोक्सो एक्ट नहीं लगाया। बेटी को प्रभात हॉस्पिटल में सतीश ने मारा है। मरवाने में सबका हाथ है। उसके साथ बलात्कार हुआ है, ऐसा डॉक्टर ने भी कहा है। बेगूसराय में साल 2025 में चयनित 419 होमगार्ड अभ्यर्थी 2 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। सोमवार सुबह पूर्णिया से निर्दलीय सासंद पप्पू यादव अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की और गृह विभाग के अधिकारियों से बात कर इस मामले का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। पप्पू यादव ने चयनित होमगार्ड जवानों की बातें गंभीरता से सुनीं। सभी से आग्रह किया की होली के पर्व को देखते हुए आप लोग तत्काल भूख हड़ताल समाप्त कर दें। आपकी मांग पूरी तरह से जायज है और हम लोग आपके साथ हैं। इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस लड़ाई में मैं आपके साथ खड़ा हूं। सरकार से किसी को कोई उम्मीद नहीं है पप्पू यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में रोजगार की उम्मीद मत करिए। सरकार का पूरा खजाना खाली हो चुका है। कैग की रिपोर्ट आ गई है कि पूरा घोटाला हो गया है। आयुष्मान और आवास योजना सहित कुछ दिनों में सभी विकास रोक दिया जाएगा। किसी भी तरह के विकास के कार्य नहीं होंगे। ऐसी सरकार से क्या उम्मीद करते हैं। सरकार कौन चला रहा है, कौन नहीं चल रहा है, यह पता चल रहा है। आखिर किसी की बात कौन सुनेगा, पूरा का पूरा इंस्पेक्टर राज हो चुका है। अभी हमने होमगार्ड के समादेष्टा से बात किया। बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पहले के समादेष्टा सस्पेंड हुए, अभी गृह विभाग के संयुक्त सचिव से हमारी बात होगी। बच्चों की भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है सांसद ने आगे कहा कि हम चाहेंगे कि इसमें कोई गड़बड़ी हुई है तो जिनके माध्यम से जिन अभ्यर्थी का गलत चयन हुआ है, उसकी जांच कर लिया जाए और शेष लोगों को प्रक्रिया शुरू किया जाए। वर्दी खरीद लिया, कागज पर साइन हो गए हैं, फिर बच्चों की भविष्य के साथ खिलवाड़ करना आत्मघाती है। बेटे-बेटियां आत्महत्या करने पर मजबूर हो चुके हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि बेगूसराय के डीएम और विभाग के अधिकारी आकर इन बच्चे-बच्चियों की हड़ताल खत्म कराएंगे। मामले का समाधान करें, हम उनके साथ खड़े रहेंगे, इनके न्याय के लिए अंतिम दम तक लडूंगा। यहां बैठे बच्चों के साथ अगर कुछ भी हुआ तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे, वह सही नहीं होगा। घर में घुसकर बच्ची को मार दिया गया पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में अपराध की किसी को चिंता नहीं है, सरकार को सिर्फ पप्पू यादव से लड़ना है। उनकी लड़ाई राजनीतिक और बदले की भावना की हो गई है। अपराध रोकने के लिए कोई काम नहीं होता है। रविवार को नालंदा में एक सौ राउंड गोली चली और गोली चलाने वाले की गिरफ्तारी नहीं हुई। वहां से सिंगर को गिरफ्तार कर लिया गया। आखिर सिंगर को क्यों गिरफ्तार किया गया, उसे तो किसी ने बुलाया था, फिर उसको क्यों गिरफ्तार किया गया। बिहार में प्रत्येक दिन बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहा है। रोज मर्डर हो रहा है, पटना में सगे भाइयों का मर्डर हो रहा है। बच्ची को घर में घुसकर मार दिया गया। सरकार को बच्चियों के साथ हो रहे बलात्कार से और पीड़ित को न्याय देने से कोई मतलब नहीं है। अपराधी और माफिया के हाथ से यह सरकार चल रही है। सरकार सिर्फ वसूली में लगी हुई है। ठेकेदार, माफिया, जमीन, बालू, शराब, लॉज, कोचिंग सबके पैसे सरकार में बैठे लोग खा रहे हैं। सम्राट चौधरी अगर बहुत बहादुर हैं तो पहले फाइल खोलें, उनको फाइल खोलने में क्या दिक्कत है, अगर हिम्मत है तो ऐसा काम करें। गिरिराज सिंह के पास कोई मुद्दा नहीं है इस दौरान निर्दलीय सासंद ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह की बात तो कोई सुनता ही नहीं है, उनकी बात एक सिपाही भी नहीं सुनता है। उन्हें बेगूसराय की जनता का कोई दर्द नहीं है। उनके पास सिर्फ हिंदू-मुसलमान ही एक सब्जेक्ट है। गरीब का कोई सब्जेक्ट नहीं है, बेरोजगारों के लिए कोई सब्जेक्ट नहीं है, आम आदमी की जिंदगी कैसे चले इसके लिए कोई विषय नहीं है। नीट छात्रा को न्याय दिलाने के लिए लड़ रहा हूं। सीबीआई गवाह को 8-8 घंटा बैठा रही है, क्या गवाह अपराधी हैं। सुप्रीम कोर्ट कहता है गवाह की मदद करो उसे सुरक्षा दो। गवाह भयभीत नहीं होना चाहिए, लेकिन यह लोग गवाह को तंग कर रहा है। एसआईटी और सीबीआई ने उस मामले में पोक्सो एक्ट नहीं लगाया। बेटी को प्रभात हॉस्पिटल में सतीश ने मारा है। मरवाने में सबका हाथ है। उसके साथ बलात्कार हुआ है, ऐसा डॉक्टर ने भी कहा है।


