रतलाम में सोमवार को 150 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। होली को लेकर बाजार रंग बिरंगी रंगों व पिचकारियों से सज गए है। पहली बार हिंदू संस्कृति की झलक दिखाते हुए पिचकारियां बाजार में आई है। हनुमान जी की गदा व त्रिशुल से पानी की बौछारे निकलेगी। सांप की बीन भी पिचकारी के रूप में आकर्षक बनी है। होली को लेकर पुलिस भी अलर्ट है। महर्षि पं. संजयशिवशंकर दवे के अनुसार पूर्णिमा तिथि का आरंभ 2 मार्च, सोमवार सायं 5:55 बजे से होगा। जो 3 मार्च, मंगलवार शाम 5.8 बजे तक रहेगी। इस अनुसार होलिका दहन 2 मार्च को प्रदोष काल में किया जाना श्रेष्ठ है। शाम 6.27 बजे से रात्रि 8.56 के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है। इसके अगले दिन 3 मार्च को धुलेंडी पर्व मनाया जाएगा। पिचकारियों की दुकानों से सजे बाजार होली के त्योहार को लेकर बच्चों से लेकर बड़ो में उत्साह है। रंग बिरंगी रंगों व पिचकारियों से बाजार सजे हुए है। शहर के राम मंदिर, न्यू रोड, माणकचौक, घास बाजार समेत कई क्षेत्रों में पिचकारियों व रंगों की दुकाने सजी हुई है। शावर के रूप में पानी की बौछार करते पिचकारी पहली बार बाजार में आई है। होली को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है। शहर में अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा के हिसाब से पुलिस बल मौजूद रहेगा। व्यापारी ने विकास शर्मा ने बताया हमारे हिंदू धर्म के भगवान के प्रतीक चिन्ह के हिसाब से पिचकारियां आई है। जिससे बच्चों को हमारे धर्म की संस्कृति व भगवान के प्रतीक चिन्हों का पता चल सके। इलेक्ट्रिक गन भी आई है। 100 रुपए से लेकर 1200 रुपए तक पिचकारी मौजूद है। भव्येश बरमेचा ने बताया चमक वाली गुलाल पहली बार आई है। गुलाल का छोटा सिलेंडर के साथ स्प्रे कलर की डिमांड है। कलर की मैजिक ग्लास भी आई है। जो कि बच्चों का काफी पसंद आ रही है। कल रहेगा चंद्रग्रहण 3 मार्च, मंगलवार को पूर्णिमा तिथि में धूलेंडी पर्व मनाया जाएगा। इस दिन खग्रास ग्रस्तोदय चंद्रग्रहण भी रहेगा। श्री सिद्धविजय पंचाग के अनुसार मंगलवार को ग्रहण होने के कारण नगर के समस्त देवालयों में सुबह 6.33 बजे से पूर्व मंगला आरती कर मंदिरों के पट बंद कर दिए जाएंगे। ग्रहण समाप्ति 6.47 बजे होगी।


