आदर्श हत्याकांड में 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज:भोजपुर में घर के पास अपराधियों ने मारी थी गोली, इंस्टाग्राम पर नामजद आरोपी से विवाद हुआ था

आदर्श हत्याकांड में 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज:भोजपुर में घर के पास अपराधियों ने मारी थी गोली, इंस्टाग्राम पर नामजद आरोपी से विवाद हुआ था

आरा शहर के मौलाबाग मोहल्ले में शनिवार देर शाम सोशल मीडिया पर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए झगड़े को लेकर 17 साल के किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक की मां अनुराधा देवी के बयान पर लोहा सिंह उर्फ लोहा यादव समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पूछताछ के लिए 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मृतक आदर्श कुमार बिहिया थाना क्षेत्र के झौवा गांव का रहने वाला था। फिलहाल मौलाबाग मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहा था। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान आदर्श कुमार का लोहा यादव से विवाद हुआ था, जिसमें दोनों के बीच गाली-गलौज भी हुई थी। शनिवार देर शाम आदर्श कुमार घर के पास खड़ा था। इस बीच बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचे और उसे नजदीक से सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार गोली उसके सीने के बीचों-बीच लगी थी। जिससे लिवर काफी डैमेज हो गया था।
पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया घटना की सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घर में मचा कोहराम पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सोशल मीडिया विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है, हालांकि अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी है। वहीं, मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। आदर्श कुमार अपने परिवार का इकलौता बेटा था। मां अनुराधा देवी एक निजी अस्पताल में नर्स हैं। बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है और मोहल्ले में शोक का माहौल बना हुआ है। आरा शहर के मौलाबाग मोहल्ले में शनिवार देर शाम सोशल मीडिया पर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए झगड़े को लेकर 17 साल के किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक की मां अनुराधा देवी के बयान पर लोहा सिंह उर्फ लोहा यादव समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पूछताछ के लिए 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मृतक आदर्श कुमार बिहिया थाना क्षेत्र के झौवा गांव का रहने वाला था। फिलहाल मौलाबाग मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहा था। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान आदर्श कुमार का लोहा यादव से विवाद हुआ था, जिसमें दोनों के बीच गाली-गलौज भी हुई थी। शनिवार देर शाम आदर्श कुमार घर के पास खड़ा था। इस बीच बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचे और उसे नजदीक से सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार गोली उसके सीने के बीचों-बीच लगी थी। जिससे लिवर काफी डैमेज हो गया था।
पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया घटना की सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घर में मचा कोहराम पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सोशल मीडिया विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है, हालांकि अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी है। वहीं, मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। आदर्श कुमार अपने परिवार का इकलौता बेटा था। मां अनुराधा देवी एक निजी अस्पताल में नर्स हैं। बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है और मोहल्ले में शोक का माहौल बना हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *