अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:सुपौल में बहन के घर से लौटते समय हादसा, परिजनों ने किया प्रदर्शन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:सुपौल में बहन के घर से लौटते समय हादसा, परिजनों ने किया प्रदर्शन

सुपौल के भपटियाही थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 पर दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान झिल्लाडुमरी पंचायत के माकैर गढ़िया वार्ड 15 निवासी प्रकाश कुमार मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर करीब एक घंटे से अधिक समय तक जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। झाझा के पास एनएच-27 पर पीछे से मारी टक्कर प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाश कुमार मंडल मधुबनी जिले के फुलपरास स्थित अपनी बहन के घर से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सरायगढ़ पंचायत के झाझा के पास एनएच-27 पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रकाश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर अंधेरा रहने के कारण हादसे के बाद गिरे प्रकाश के शव को कई अन्य वाहनों ने भी कुचल दिया, जिससे शव क्षत-विक्षत हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भपटियाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर जाम कर दिया इधर, घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने एनएच-27 पर शव रखकर जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस और आक्रोशित लोगों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। बाद में भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे, जिला परिषद सदस्य गौतम कुमार तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। घटना के बाद मां इंदिरा देवी, बड़े भाई विकास कुमार, बहन ममता कुमारी और प्रियंका कुमारी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष बोले-आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी रविवार शाम भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है, आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुपौल के भपटियाही थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 पर दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान झिल्लाडुमरी पंचायत के माकैर गढ़िया वार्ड 15 निवासी प्रकाश कुमार मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर करीब एक घंटे से अधिक समय तक जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। झाझा के पास एनएच-27 पर पीछे से मारी टक्कर प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाश कुमार मंडल मधुबनी जिले के फुलपरास स्थित अपनी बहन के घर से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सरायगढ़ पंचायत के झाझा के पास एनएच-27 पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रकाश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर अंधेरा रहने के कारण हादसे के बाद गिरे प्रकाश के शव को कई अन्य वाहनों ने भी कुचल दिया, जिससे शव क्षत-विक्षत हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भपटियाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर जाम कर दिया इधर, घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने एनएच-27 पर शव रखकर जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस और आक्रोशित लोगों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। बाद में भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे, जिला परिषद सदस्य गौतम कुमार तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। घटना के बाद मां इंदिरा देवी, बड़े भाई विकास कुमार, बहन ममता कुमारी और प्रियंका कुमारी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष बोले-आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी रविवार शाम भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है, आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *