बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत हंसडीहा रेल खंड में कुशवाहा नगर के पास एक युवक का शव रेलवे पटरी पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। युवक की पहचान कुशमाहा गांव निवासी प्रभाष यादव के 19 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार उर्फ लालू यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी गश्त के दौरान आरपीएफ को मिली। आरपीएफ जवानों ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया। इसके बाद जीआरपी ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया। सूचना मिलने पर परिजन भागलपुर जीआरपी थाना पहुंचे। स्थानीय लोगों के अनुसार, राहुल शाम तक अपना ट्रैक्टर ठीक करवा रहा था। ऐसे में उसका शव रेलवे पटरी पर मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। यह मामला बाजार और आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि राहुल ट्रैक्टर चलाकर परिवार की आर्थिक मदद करता था और उसका स्वभाव मिलनसार था। गांव में मौत की खबर पहुंचते ही शोक का माहौल छा गया। राहुल दो भाइयों में छोटा था, और उसकी शादी भी तय हो गई थी। मृतक के पिता प्रभाष यादव ने आशंका जताई है कि उनके पुत्र की हत्या कर शव को रेलवे पटरी पर फेंका गया है। उन्होंने यह भी बताया कि करीब एक माह पहले कुछ लोगों द्वारा राहुल को धमकी दी गई थी। पिता ने भागलपुर जीआरपी थाना में आवेदन देकर तीन लोगों पर संदेह जताते हुए हत्या का आरोप लगाया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस संबंध में जीआरपी थाना भागलपुर के थानाध्यक्ष नसीम अहमद ने बताया कि फिलहाल यूडी केस (अप्राकृतिक मृत्यु) दर्ज किया गया है और परिजनों के आवेदन के आधार पर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत हंसडीहा रेल खंड में कुशवाहा नगर के पास एक युवक का शव रेलवे पटरी पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। युवक की पहचान कुशमाहा गांव निवासी प्रभाष यादव के 19 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार उर्फ लालू यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी गश्त के दौरान आरपीएफ को मिली। आरपीएफ जवानों ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया। इसके बाद जीआरपी ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया। सूचना मिलने पर परिजन भागलपुर जीआरपी थाना पहुंचे। स्थानीय लोगों के अनुसार, राहुल शाम तक अपना ट्रैक्टर ठीक करवा रहा था। ऐसे में उसका शव रेलवे पटरी पर मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। यह मामला बाजार और आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि राहुल ट्रैक्टर चलाकर परिवार की आर्थिक मदद करता था और उसका स्वभाव मिलनसार था। गांव में मौत की खबर पहुंचते ही शोक का माहौल छा गया। राहुल दो भाइयों में छोटा था, और उसकी शादी भी तय हो गई थी। मृतक के पिता प्रभाष यादव ने आशंका जताई है कि उनके पुत्र की हत्या कर शव को रेलवे पटरी पर फेंका गया है। उन्होंने यह भी बताया कि करीब एक माह पहले कुछ लोगों द्वारा राहुल को धमकी दी गई थी। पिता ने भागलपुर जीआरपी थाना में आवेदन देकर तीन लोगों पर संदेह जताते हुए हत्या का आरोप लगाया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस संबंध में जीआरपी थाना भागलपुर के थानाध्यक्ष नसीम अहमद ने बताया कि फिलहाल यूडी केस (अप्राकृतिक मृत्यु) दर्ज किया गया है और परिजनों के आवेदन के आधार पर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।


