गयाजी में लग्जरी कार से 107 लीटर शराब बरामद:मौके से एक तस्कर गिरफ्तार, होली पर खपाने की तैयारी थी; धंधे में शामिल लोगों की तलाश जारी

गयाजी में लग्जरी कार से 107 लीटर शराब बरामद:मौके से एक तस्कर गिरफ्तार, होली पर खपाने की तैयारी थी; धंधे में शामिल लोगों की तलाश जारी

गयाजी के टनकुप्पा थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया। होली पर खपाने की तैयारी थी। मौके से एक तस्कर की गिरफ्तारी हुई है। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सफेद रंग की टाटा इंडिका कार (नंबर BR-02K-9971) से शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही टीम ने बंधुआ गुमटी के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी के दौरान कार से 191 बोतल विदेशी शराब(71.625 लीटर) बरामद की गई। इसके अलावा 72 केन बीयर(36 लीटर) भी जब्त किया गया। कुल मिलाकर करीब 107.625 लीटर शराब जब्त की गई है। गिरोह में शामिल लोगों की तलाश जारी गिरफ्तार तस्कर की पहचान खिजरसराय के धर्म बिगहा निवासी सूर्यदीप कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। खेप कहां से लाई गई थी, कहां डिलीवरी होनी थी। इस धंधे में और कौन-कौन शामिल है, इसका पता लगाया जा रहा है। आबकारी विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस तस्करी के पीछे एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी छापेमारी दल में आबकारी निरीक्षक गणेश चंद्रा, निरीक्षक खुशबू कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक विनीता कुमारी, गयाजी ग्रुप सेंटर के सिपाही, गृहरक्षक जवान और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गयाजी के टनकुप्पा थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया। होली पर खपाने की तैयारी थी। मौके से एक तस्कर की गिरफ्तारी हुई है। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सफेद रंग की टाटा इंडिका कार (नंबर BR-02K-9971) से शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही टीम ने बंधुआ गुमटी के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी के दौरान कार से 191 बोतल विदेशी शराब(71.625 लीटर) बरामद की गई। इसके अलावा 72 केन बीयर(36 लीटर) भी जब्त किया गया। कुल मिलाकर करीब 107.625 लीटर शराब जब्त की गई है। गिरोह में शामिल लोगों की तलाश जारी गिरफ्तार तस्कर की पहचान खिजरसराय के धर्म बिगहा निवासी सूर्यदीप कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। खेप कहां से लाई गई थी, कहां डिलीवरी होनी थी। इस धंधे में और कौन-कौन शामिल है, इसका पता लगाया जा रहा है। आबकारी विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस तस्करी के पीछे एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी छापेमारी दल में आबकारी निरीक्षक गणेश चंद्रा, निरीक्षक खुशबू कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक विनीता कुमारी, गयाजी ग्रुप सेंटर के सिपाही, गृहरक्षक जवान और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *