पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब की मौजूदा हालत पर बड़े सवाल खड़े किए है। उन्होंने सीधे तौर पर AAP सरकार से पूछा है कि आखिर अमृतसर एयरपोर्ट से पंजाब के बड़े शहरों और गांवों तक सीधी बस सेवा क्यों नहीं है? डॉ. सिद्धू ने कहा कि पंजाब के लोग फ्री की रेवड़ियां नहीं, बल्कि बुनियादी सुविधाएं चाहते हैं। सिद्धू ने सवाल किया कि — क्या पंजाब के मुख्यमंत्री सच में पंजाब के लिए फैसले ले रहे हैं या फिर दिल्ली की टीम के इशारों पर सरकार चल रही है? उन्होंने स्पष्ट कहा —
पंजाब को मुफ्त बिजली नहीं चाहिए, बल्कि सोलर पर सब्सिडी चाहिए।
टैक्सपेयर्स के पैसे से मुफ्त राशन नहीं, बल्कि हर परिवार के युवा को पक्की नौकरी चाहिए।
हर विभाग में मेरिट के आधार पर ट्रांसफर हों।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए स्कॉलरशिप हो।
हर नागरिक के लिए हेल्थ कार्ड हो, ताकि नियमित स्वास्थ्य जांच अनिवार्य हो सके।
पंजाब को कीटनाशक मुक्त भोजन और साफ पीने का पानी मिले।
सरकारी संस्थानों में मुफ्त और बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, खेल और कला की सुविधाएं मिलें। डॉ. नवजोत कौर सिद्धू का यह बयान ऐसे समय आया है जब राज्य में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान इन सवालों का क्या जवाब देते हैं ।


