अजय कुमार शुक्ला, मौसम विशेषज्ञ फरवरी खत्म होने के साथ ही मार्च से गर्मी का आगमन हो जाता है, लेकिन इस बार मार्च के शुरुआती 10-11 दिन राहतभरे रह सकते हैं। देर रात से लेकर सुबह 8-9 बजे तक मौसम में ठंडापन रहेगा। तापमान सामान्य के करीब ही रहेगा। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक धूप तेज महसूस होगी, लेकिन फिर ठंडापन महसूस होगा। दरअसल, पिछले 11 साल से मार्च का मिजाज ऐसा रहा है कि 24 से 31 मार्च के बीच ही तेज गर्मी का अहसास हुआ है और इसी दौरान अधिकतम तापमान उच्चतम स्तर तक पहुंचा है। अभी दिन का तापमान 31-32 डिग्री के बीच ही रहेगा। न्यूनतम तापमान अप्रत्याशित रूप से कम रिकॉर्ड हुआ है। शनिवार रात को पारा औसत से 3 डिग्री कम रहकर 11.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार रात को 12.5 डिग्री था। रात में अभी भी हलकी ठंडक का अहसास होता है। सुबह 8 बजे तक ठंडक महसूस होती है। धूप निकलने पर सुबह 10 बजे बाद ही मौसम में गर्माहट आती है। विक्षोभ सक्रिय हो जाने से दोपहर में हलके बादल छा रहे
इसका असर यह होगा कि रात से अगले दिन सुबह 9 बजे तक भी मौसम ठंडा रहेगा। इसके बाद धूप न केवल तेज होगी, तापमान भी बढ़कर 30 डिग्री या इससे ज्यादा हो जाएगा। मार्च के शुरुआती 10 दिनों में भी दिन-रात का तापमान सामान्य रहता है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाने से दोपहर में हलके बादल छा रहे हैं। हवा भी पश्चिमी हो गई है। इस वजह से गर्मी तेज महसूस हो रही है, तापमान भी बहुत ज्यादा रिकॉर्ड हो रहा है। दो साल से बदला हुआ ट्रेंड, रात का पारा 9-10 डिग्री तक
मार्च में ठंड की बात की जाए तो पिछले दो साल से मार्च में रात का पारा 10 डिग्री या उससे कम रिकॉर्ड हुआ है। 2024 में 4 मार्च को 9 डिग्री तो 2025 में 6 मार्च को 10.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ है। रविवार को भी मौसम में सुबह के वक्त ठंडापन था।
मार्च का मिजाज
28 मार्च 1892 को 41.1 डिग्री अधिकतम तापमान का उच्च स्तर
04 मार्च 1898 को 5 डिग्री रात के तापमान का निम्न स्तर
2015 में 48.8 मिलीमीटर कुल वर्षा हुई है
22.6 मिमी बारिश 14 मार्च को हुई है, जो रिकॉर्ड है


