हिमाचल में अगले 5 दिन खिलेगी धूप:मार्च में चलेगी हीट वेव, नॉर्मल से अधिक रहेगा तापमान, फरवरी में सामान्य से 85% कम बारिश

हिमाचल में अगले 5 दिन खिलेगी धूप:मार्च में चलेगी हीट वेव, नॉर्मल से अधिक रहेगा तापमान, फरवरी में सामान्य से 85% कम बारिश

हिमाचल प्रदेश में 6 मार्च तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इस दौरान बारिश-बर्फबारी के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पूरे मार्च महीने में भी सामान्य से कम बादल बरसेंगे। किन्नौर, शिमला और सिरमौर जिलों में सामान्य बारिश होने का पूर्वानुमान है। मार्च से मई के दौरान निचले व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 10 से 20 प्रतिशत अधिक लू (हीट वेव) चलने की संभावना है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भी 10 प्रतिशत तक लू चलने की संभावना है। मार्च के आखिरी दो सप्ताह के दौरान भी लू चल सकती है। सोलन जिले को छोड़कर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा। वर्तमान में भी प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक और औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक चल रहा है। कुछ शहरों में यह सामान्य से 9 डिग्री तक अधिक हो गया है। कल्पा का पारा सामान्य से 9 डिग्री ज्यादा किन्नौर के कल्पा में अधिकतम तापमान सामान्य से 8.9 डिग्री ज्यादा के साथ 16.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भुंतर में 6.6 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 25.9 डिग्री, शिमला में 5.2 डिग्री अधिक के साथ 18.5 डिग्री, कांगड़ा में 7.5 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 27.8 डिग्री और मनाली में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 6.0 डिग्री उछाल के साथ 18.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है। फरवरी में 85% कम बारिश प्रदेश में फरवरी में भी सामान्य से 85 प्रतिशत कम बारिश हुई है। IMD के अनुसार, एक से 28 फरवरी के बीच प्रदेश में सामान्य तौर पर 101.8 मिलीमीटर वर्षा होती है, लेकिन इस बार केवल 15.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *