क्राईम रिपोर्टर| जहानाबाद एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर शहर में रविवार को विभिन्न इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को बेफिक्र होकर होली मनाने का संदेश दिया। मालूम हो कि कुछ साल पहले तक दहशतगर्दों ने पर्व के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश करते थे। लेकिन पिछले तीन-चार वर्षों से प्रशासनिक मुश्तैदी से यहां कोई अवांछित घटना नहीं हुई है। हालात पर पुलिस के डोमिनेशन को ले शहर में एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा व एडीपीओ मनीषचंद्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस लाइन से अच्छी संख्या में पुलिस बलों के साथ फ्लैग मार्च निकालकर शहर के विभिन्न इलाकों में घूम-घूम कर लोगों को शांति व सद्भावना के साथ बेफिक्र होकर महापर्व मनाने की अपील की गई। मार्च में टाउन थानेदार उमेश प्रसाद व ट्रैफिक थानेदार आलोक कुमार सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी भी शामिल थे। फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न चौक चौराहा होते हुए पुनः पुलिस केंद्र वापस लौटी। एसडीओ व एडीपीओ ने बताया कि होली पर कानून व्यवस्था को चुस्त रखने के लिए जिले में विभिन्न स्थानो पर मैजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती की गई है। शहर के ज्यादा संवेदनशील जगहों पर अगले पांच मार्च तक तीन शिफ्टों में पुलिस बलों की मैजिस्ट्रेट के साथ तैनाती की गई है। एसडीओ ने बताया कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के कई जगहों पर 24 घंटे पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे। पर्व के दौरान किसी प्रकार की अशांति की कोई गुजांईश नहीं रहेगी। फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस ने लोगों में पर्व के दौरान माहौल पूरी तरह से सहज रखने के लिए विश्वास पैदा करने की कोशिश की। एडीपीओ ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा विधि व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों में विश्वास पैदा किया जा रहा है कि हर हाल में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों पर पूरी तरह से पुलिस प्रशासन की नजर है। सभी संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर उन्हें मुश्तैदी रहने के निर्देश दिए गए हैं। क्राईम रिपोर्टर| जहानाबाद एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर शहर में रविवार को विभिन्न इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को बेफिक्र होकर होली मनाने का संदेश दिया। मालूम हो कि कुछ साल पहले तक दहशतगर्दों ने पर्व के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश करते थे। लेकिन पिछले तीन-चार वर्षों से प्रशासनिक मुश्तैदी से यहां कोई अवांछित घटना नहीं हुई है। हालात पर पुलिस के डोमिनेशन को ले शहर में एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा व एडीपीओ मनीषचंद्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस लाइन से अच्छी संख्या में पुलिस बलों के साथ फ्लैग मार्च निकालकर शहर के विभिन्न इलाकों में घूम-घूम कर लोगों को शांति व सद्भावना के साथ बेफिक्र होकर महापर्व मनाने की अपील की गई। मार्च में टाउन थानेदार उमेश प्रसाद व ट्रैफिक थानेदार आलोक कुमार सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी भी शामिल थे। फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न चौक चौराहा होते हुए पुनः पुलिस केंद्र वापस लौटी। एसडीओ व एडीपीओ ने बताया कि होली पर कानून व्यवस्था को चुस्त रखने के लिए जिले में विभिन्न स्थानो पर मैजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती की गई है। शहर के ज्यादा संवेदनशील जगहों पर अगले पांच मार्च तक तीन शिफ्टों में पुलिस बलों की मैजिस्ट्रेट के साथ तैनाती की गई है। एसडीओ ने बताया कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के कई जगहों पर 24 घंटे पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे। पर्व के दौरान किसी प्रकार की अशांति की कोई गुजांईश नहीं रहेगी। फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस ने लोगों में पर्व के दौरान माहौल पूरी तरह से सहज रखने के लिए विश्वास पैदा करने की कोशिश की। एडीपीओ ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा विधि व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों में विश्वास पैदा किया जा रहा है कि हर हाल में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों पर पूरी तरह से पुलिस प्रशासन की नजर है। सभी संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर उन्हें मुश्तैदी रहने के निर्देश दिए गए हैं।


