होली उल्सव में प्रेम, सौहार्द और समरसता का संदेश:प्रयागराज में सांस्कृतिक चेतना शक्ति की महिलाओं ने उड़ाए अबीर और गुलाल

होली उल्सव में प्रेम, सौहार्द और समरसता का संदेश:प्रयागराज में सांस्कृतिक चेतना शक्ति की महिलाओं ने उड़ाए अबीर और गुलाल

विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत की शाखा सांस्कृतिक चेतना शक्ति की ओर से होली उत्सव मनाया गया। उत्सव में महिलाओं ने जमकर रंग गुलाल उड़ाए। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समाज में प्रेम, सौहार्द और समरसता का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष प्रीति श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ होली उत्सव का शुभारंभ किया। अध्यक्षता अर्चना कश्यप ने की। सांस्कृतिक चेतना शक्ति की अध्यक्ष पूनम तिवारी ने कहा कि रंगों का पावन पर्व होली पूरे विश्व में उल्लासपूर्वक मनाया जाता है, किंतु भारत की होली अपने अद्वितीय आकर्षण, आपसी सौहार्द, प्रेम और सहनशीलता के संदेश के कारण विश्वविख्यात है।
भारतवर्ष में विशेष रूप से तीन स्थलों की होली अपनी विशिष्ट परंपराओं के लिए जानी जाती है—वृंदावन-बरसाना की राधा-कृष्ण भक्ति से ओतप्रोत होली, काशी (बनारस) की भगवान भोले शंकर की प्रेरणा से खेली जाने वाली भस्म होली, तथा प्रयागराज की प्रसिद्ध हुड़दंग होली, जो सहनशीलता और सामाजिक समरसता का संदेश देती है। अनीता गुप्ता ने कहा कि होली सभी जातियों, वर्गों और समुदायों को जोड़ने वाला मिलन पर्व है, जो हमें आपसी भाईचारे और एकजुटता की प्रेरणा देता है। युवा चेतना शक्ति की अध्यक्ष संध्या कनोजिया ने होली को प्रेम, सद्भाव और मानवीय एकता का प्रतीक बताते हुए सभी को हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया। सगुन तिवारी, अनीता गुप्ता, प्रीति, अर्चना कश्यप, रक्षा निकिता, देवांश तिवारी, स्मिता, शनाया तिवारी, समृद्धि तिवारी उपस्थित रहीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *