होलिका दहन के चलते शहर में रूट डायवर्जन लागू:डायवर्जन 2 मार्च की रात्रि 10 बजे से आधी रात 2 बजे तक रहेगा प्रभावी

होलिका दहन के चलते शहर में रूट डायवर्जन लागू:डायवर्जन 2 मार्च की रात्रि 10 बजे से आधी रात 2 बजे तक रहेगा प्रभावी

मेरठ में होलिका दहन पर रूट डायवर्जन रहेगा। सुरक्षा के दृष्टिगत प्लान तैयार किया गया है जो 2 मार्च यानि सोमवार रात 10 बजे से 2 बजे तक प्रभावी रहेगा। डायवर्जन को देखते हुए अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई हैं। सभी ट्रैफिक इंस्पेक्टरों को अलग अलग रूट का जिम्मा सौंपा गया है। पहले जानिए क्यों हुआ रूट डायवर्जन
प्रभारी ट्रैफिक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि होलिका दहन के अवसर पर शहर से लेकर देहात तक जगह जगह होलिका सजाई जाती है। निर्धारित मुहूर्त पर होलिका दहन होता है। तब तक क्षेत्र के लोग होलिका पूजन व अन्य कार्यों को संपन्न कराते हैं। रात में दहन के वक्त भीड़ जुटती है। कोई हादसा ना हो इसको ध्यान में रखकर यह रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। रूट डायवर्जन की यह रहेगी व्यवस्था : – जनपद हापुड से आने वाले भारी वाहन बिजली बम्बा चौराहा से एल-ब्लॉक तिराहा, तेजगढी चौराहा, सीसीएस यूनिवर्सिटी के रास्ते जेलचुंगी चौकी से कमिश्नरी आवास चौराहा होते हुए जीरोमाईल चौराहा और फिर टैंक चौराहा से मोदीपुरम से अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
– गढ रोड से आने वाले भारी वाहन डिग्गी तिराहा से जेलचुंगी चौराहा, कमिश्नरी आवास चौराहा, जीरोमाईल चौराहा, टैंक चौराहा होते हुए मोदीपुरम से अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
– मोदीपुरम से शहर के भीतर आने वाले भारी वाहन टैंक चौराहा से जीरोमाईल चौराहा, कमिश्नरी आवास चौराहा, जेलचुंगी चौराहा से डिग्गी तिराहा/तेजगढी चौराहा से गढ रोड या एल-ब्लॉक तिराहा, बिजली बम्बा चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
– बागपत रोड से आने वाले भारी वाहन टीपीनगर थाना तिराहा होते हुए टीपीनगर गेट से शॉप्रिक्स मॉल चौराहा होकर परतापुर/बिजली बम्बा चौराहा की ओर जा सकेंगे।
– परतापुर से आने वाले भारी वाहन शॉप्रिक्स मॉल चौराहा से टीपीनगर गेट से टीपीनगर थाना तिराहा से बागपत रोड होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
– रोहटा की ओर आने वाले भारी वाहन नेशनल हाईवे 58 होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
– बिजनौर-मवाना रोड से आने वाले भारी वाहन कमिश्नरी चौराहा से जीरोमाईल होते हुए टैंक चौराहा से मोदीपुरम और फिर नेशनल हाईवे 58 से कमिश्नरी आवास चौराहा से जेलचुंगी चौराहा, डिग्गी तिराहा से गढ रोड या तेजगढी चौराहा से एल-ब्लॉक होते हुए बिजली बम्बा चौराहा से हापुड जा सकेंगे। इसका रखे विशेष ख्याल
– एल ब्लॉक तिराहे से हापुड अडडा चौराहा, बच्चापार्क, बेगमपुल तक एवं बेगमपुल चौराहा से टीपीनगर गेट तथा बच्चापार्क से खैरनगर, घंटाघर चौराहा, रेलवे रोड पर भारी वाहन पूर्णतयः प्रतिन्धित रहेगे। एसपी ट्रैफिक की जनता से अपील एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्र ने जनता से अपील की है कि वह शराब पीकर वाहन ना दौड़ाएं। दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं। रॉन्ग साइड वाहन ना चलाएं। यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें। किसी भी तरह की अव्यवस्था होने पर कंट्रोल रूम नंबर यातायात कंट्रोल रूम नंबर 9454404000 पर सूचित करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *