संभल में महिला से दुष्कर्म:घर जाते समय खींचकर वारदात को दिया अंजाम, आरोपी फरार

संभल में महिला से दुष्कर्म:घर जाते समय खींचकर वारदात को दिया अंजाम, आरोपी फरार

संभल जिले में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने परमानंद नामक व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि उसने रास्ते से खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी अभी फरार है। उक्त घटना संभल जनपद की तहसील गुन्नौर के थाना धनारी क्षेत्र के एक गांव में 28 फरवरी की शाम करीब 5 बजे हुई। पीड़िता अपने पुराने घर जा रही थी, तभी आरोपी परमानंद पुत्र अमर सिंह ने उसे रास्ते से खींच लिया और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है। मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज होने के बाद पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। थाना धनारी प्रभारी संजय कुमार ने रविवार को बताया कि महिला की शिकायत पर एक ग्रामीण व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भेजी गई है, लेकिन वह अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *