औरंगाबाद में होली मिलन समारोह का आयोजन:अरबिंद अकेला-शिल्पी राज के होली गीत पर झूमे दर्शक, विधायक बोले- अगली बार भी आयोजन होगा

औरंगाबाद में होली मिलन समारोह का आयोजन:अरबिंद अकेला-शिल्पी राज के होली गीत पर झूमे दर्शक, विधायक बोले- अगली बार भी आयोजन होगा

औरंगाबाद शहर के गेट स्कूल मैदान में आज होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह के सौजन्य से हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। समारोह का उद्घाटन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा और पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर एमएलसी दिलीप सिंह, रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह, भाजपा के वरीय नेता सुनील सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरूषोतम सिंह, रामानुज पांडेय, संजय मेहता, उज्जवल सिंह, मुकेश सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह, सतीश सिंह, अशोक सिंह, अभिषेक उर्फ बासू सिंह समेत कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ता बोले -ऐसे आयोजनों से मिलता है एकजुटता का संदेश समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और एकजुटता का संदेश देने वाला त्योहार है। अन्य पर्वों पर जहां देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की जाती है, वहीं होली ऐसा पर्व है जो लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एक साथ जोड़ता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में मोबाइल और व्यस्तता के कारण रिश्तों में दूरी बढ़ रही है, लेकिन होली आते ही दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं और गले मिलकर मिठास का संदेश देते हैं। हम बिहारी हैं जी गीत पर झूमे दर्शक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भोजपुरी जगत के सुपरस्टार गायक और अभिनेता अरविंद अकेला उर्फ कल्लू रहे। जैसे ही वे मंच पर पहुंचे, दर्शकों ने जोरदार तालियों और नारों के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने अपने कार्यक्रम की शुरुआत भक्ति गीत से की, जिसके बाद “निक लागे मरद भोजपुरिया सखी” और “हम तो बिहारी हैं जी…” जैसे गीतों पर पूरा मैदान झूम उठा। दर्शकों ने गमछा लहराकर और नृत्य कर कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। अरविंद अकेला ने अपने गीतों के माध्यम से यह संदेश भी दिया कि अश्लीलता हमारी होली की पहचान नहीं है। पारंपरिक और शालीन गीत ही समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं और संस्कृति को मजबूत बनाते हैं। गोरिया करिके श्रृंगार आंगना में पिसेली हरदिया भोजपुरी की लोकप्रिय गायिका अनुपमा यादव ने “गोरिया करिके श्रृंगार आंगना में पिसेली हरदिया…” गीत की प्रस्तुति देकर माहौल को और भी रंगीन बना दिया। उनके मंच पर आते ही दर्शकों की भीड़ उत्साह से भर उठी। लोग मंच के पास पहुंचकर फूल भेंट करने लगे और गीत की धुन पर झूमते रहे। अनुपमा यादव की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को होली के रंग में सराबोर कर दिया।इसके बाद मंच पर पहुंचीं मशहूर गायिका शिल्पी राज और गायक विजय चौहान ने भी भक्ति और पारंपरिक होली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। उनके गीतों पर दर्शक देर तक नाचते-गाते रहे। गायक निशांत और विकास सहित अन्य कलाकारों ने भी सुपरहिट गीतों से समां बांध दिया। सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कहा कि उन्हें अनुमान नहीं था कि पहली बार आयोजित हो रहे इस समारोह में इतनी बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि भीड़ के कारण मंच छोटा पड़ गया, लेकिन अगले वर्ष और बड़े स्तर पर आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल का आभार जताया, जिनके सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफल रहा।समारोह में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था सुचारु बनी रही। होली मिलन समारोह ने सामाजिक समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का जीवंत संदेश दिया, जिसे शहरवासी लंबे समय तक याद रखेंगे। औरंगाबाद शहर के गेट स्कूल मैदान में आज होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह के सौजन्य से हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। समारोह का उद्घाटन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा और पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर एमएलसी दिलीप सिंह, रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह, भाजपा के वरीय नेता सुनील सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरूषोतम सिंह, रामानुज पांडेय, संजय मेहता, उज्जवल सिंह, मुकेश सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह, सतीश सिंह, अशोक सिंह, अभिषेक उर्फ बासू सिंह समेत कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ता बोले -ऐसे आयोजनों से मिलता है एकजुटता का संदेश समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और एकजुटता का संदेश देने वाला त्योहार है। अन्य पर्वों पर जहां देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की जाती है, वहीं होली ऐसा पर्व है जो लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एक साथ जोड़ता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में मोबाइल और व्यस्तता के कारण रिश्तों में दूरी बढ़ रही है, लेकिन होली आते ही दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं और गले मिलकर मिठास का संदेश देते हैं। हम बिहारी हैं जी गीत पर झूमे दर्शक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भोजपुरी जगत के सुपरस्टार गायक और अभिनेता अरविंद अकेला उर्फ कल्लू रहे। जैसे ही वे मंच पर पहुंचे, दर्शकों ने जोरदार तालियों और नारों के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने अपने कार्यक्रम की शुरुआत भक्ति गीत से की, जिसके बाद “निक लागे मरद भोजपुरिया सखी” और “हम तो बिहारी हैं जी…” जैसे गीतों पर पूरा मैदान झूम उठा। दर्शकों ने गमछा लहराकर और नृत्य कर कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। अरविंद अकेला ने अपने गीतों के माध्यम से यह संदेश भी दिया कि अश्लीलता हमारी होली की पहचान नहीं है। पारंपरिक और शालीन गीत ही समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं और संस्कृति को मजबूत बनाते हैं। गोरिया करिके श्रृंगार आंगना में पिसेली हरदिया भोजपुरी की लोकप्रिय गायिका अनुपमा यादव ने “गोरिया करिके श्रृंगार आंगना में पिसेली हरदिया…” गीत की प्रस्तुति देकर माहौल को और भी रंगीन बना दिया। उनके मंच पर आते ही दर्शकों की भीड़ उत्साह से भर उठी। लोग मंच के पास पहुंचकर फूल भेंट करने लगे और गीत की धुन पर झूमते रहे। अनुपमा यादव की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को होली के रंग में सराबोर कर दिया।इसके बाद मंच पर पहुंचीं मशहूर गायिका शिल्पी राज और गायक विजय चौहान ने भी भक्ति और पारंपरिक होली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। उनके गीतों पर दर्शक देर तक नाचते-गाते रहे। गायक निशांत और विकास सहित अन्य कलाकारों ने भी सुपरहिट गीतों से समां बांध दिया। सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कहा कि उन्हें अनुमान नहीं था कि पहली बार आयोजित हो रहे इस समारोह में इतनी बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि भीड़ के कारण मंच छोटा पड़ गया, लेकिन अगले वर्ष और बड़े स्तर पर आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल का आभार जताया, जिनके सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफल रहा।समारोह में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था सुचारु बनी रही। होली मिलन समारोह ने सामाजिक समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का जीवंत संदेश दिया, जिसे शहरवासी लंबे समय तक याद रखेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *