मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के तुलसीबाड़ी गोसाईं टोला वार्ड चार स्थित छोटी मस्जिद के पास रविवार सुबह जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। घटना में एक युवती समेत दो महिला घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित मो. सादिर के अनुसार वह अपनी जमीन पर बांस से घेराबंदी करवा रहे थे। मजदूर काम में लगे थे, तभी दूसरे पक्ष के मो. नसीम, मो. कासिम, मो. जसीम सहित करीब 15-20 लोगों ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों को देख मजदूर मौके से भाग गए। सादिर ने आरोप लगाया कि उनके ऊपर गोली चलाई गई, जो उनके बगल से निकल गई, जबकि एक गोली उनकी भतीजी माजिना खातून के चेहरे पर लग गई। मारपीट में उनकी भाभी रुकसाना खातून भी घायल हो गई। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को बाहर निकालकर मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों घायलों को पुलिस ने वाहन से अस्पताल पहुंचाया डायल 112 के जवान श्यामलकिशोर झा ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर घर के बाहर काफी भीड़ जुटी थी और दोनों घायल घर के अंदर थे। एक लड़की बेहोश थी, जबकि एक महिला के पैर में गंभीर चोट थी, जिसके कारण वह चल नहीं पा रही थी। दोनों को पुलिस ने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, पुलिस ने गोली चलने की बात से इनकार किया है। वहीं, अस्पताल के डॉक्टरों ने भी प्राथमिक जांच में गोली लगने की पुष्टि नहीं की है। सदर थाना के एसआई लक्ष्मीनारायण महतो ने बताया कि दोनों घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के तुलसीबाड़ी गोसाईं टोला वार्ड चार स्थित छोटी मस्जिद के पास रविवार सुबह जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। घटना में एक युवती समेत दो महिला घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित मो. सादिर के अनुसार वह अपनी जमीन पर बांस से घेराबंदी करवा रहे थे। मजदूर काम में लगे थे, तभी दूसरे पक्ष के मो. नसीम, मो. कासिम, मो. जसीम सहित करीब 15-20 लोगों ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों को देख मजदूर मौके से भाग गए। सादिर ने आरोप लगाया कि उनके ऊपर गोली चलाई गई, जो उनके बगल से निकल गई, जबकि एक गोली उनकी भतीजी माजिना खातून के चेहरे पर लग गई। मारपीट में उनकी भाभी रुकसाना खातून भी घायल हो गई। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को बाहर निकालकर मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों घायलों को पुलिस ने वाहन से अस्पताल पहुंचाया डायल 112 के जवान श्यामलकिशोर झा ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर घर के बाहर काफी भीड़ जुटी थी और दोनों घायल घर के अंदर थे। एक लड़की बेहोश थी, जबकि एक महिला के पैर में गंभीर चोट थी, जिसके कारण वह चल नहीं पा रही थी। दोनों को पुलिस ने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, पुलिस ने गोली चलने की बात से इनकार किया है। वहीं, अस्पताल के डॉक्टरों ने भी प्राथमिक जांच में गोली लगने की पुष्टि नहीं की है। सदर थाना के एसआई लक्ष्मीनारायण महतो ने बताया कि दोनों घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।


