किशनगंज स्टेशन पर 5.4 किलो गांजा बरामद:आरपीएफ ने तीन तस्करों को पकड़ा, न्यायिक हिरासत में भेजा

किशनगंज स्टेशन पर 5.4 किलो गांजा बरामद:आरपीएफ ने तीन तस्करों को पकड़ा, न्यायिक हिरासत में भेजा

किशनगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.4 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें पूछताछ के बाद रेलवे पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, आरपीएफ के जवान प्लेटफॉर्म नंबर 1ए पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर तीन संदिग्ध व्यक्तियों पर पड़ी, जो ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। संदेह होने पर टीम ने उनकी तलाशी ली। 2.700 किलो गांजा-800 रुपए जब्त तलाशी के दौरान, बंगाल के कूचबिहार जिले के निवासी कृष्णा मंडल के पास से 2.700 किलोग्राम गांजा और 750 रुपये नकद बरामद हुए। इसी तरह, विमल विश्वास के पास से भी 2.700 किलोग्राम गांजा और 800 रुपए जब्त किए गए। तीसरे आरोपी शौकत अली उर्फ सकूयात के पास से 2600 रुपए नकद मिले। कुल मिलाकर 5.4 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कूचबिहार से गांजा लेकर किशनगंज पहुंचे थे और यहां से बहरामपुर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। आरपीएफ की सजगता से उनकी यह साजिश नाकाम हो गई। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाभ अभियान जारी यह कार्रवाई रेलवे स्टेशनों पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। किशनगंज रेलवे स्टेशन पूर्वोत्तर भारत से आने वाली ट्रेनों के मार्ग पर होने के कारण गांजा तस्करी का एक प्रमुख केंद्र बना हुआ है। आरपीएफ नियमित गश्त और जांच के जरिए ऐसी गतिविधियों पर लगाम कस रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर इंचार्ज एचके शर्मा ने बताया कि बरामद गांजे की बाजार में कीमत हजारों रुपए आंकी जा सकती है। आरोपी कूचबिहार के रहने वाले हैं और वे अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। मामले की जांच जारी है ताकि बड़े नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। किशनगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.4 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें पूछताछ के बाद रेलवे पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, आरपीएफ के जवान प्लेटफॉर्म नंबर 1ए पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर तीन संदिग्ध व्यक्तियों पर पड़ी, जो ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। संदेह होने पर टीम ने उनकी तलाशी ली। 2.700 किलो गांजा-800 रुपए जब्त तलाशी के दौरान, बंगाल के कूचबिहार जिले के निवासी कृष्णा मंडल के पास से 2.700 किलोग्राम गांजा और 750 रुपये नकद बरामद हुए। इसी तरह, विमल विश्वास के पास से भी 2.700 किलोग्राम गांजा और 800 रुपए जब्त किए गए। तीसरे आरोपी शौकत अली उर्फ सकूयात के पास से 2600 रुपए नकद मिले। कुल मिलाकर 5.4 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कूचबिहार से गांजा लेकर किशनगंज पहुंचे थे और यहां से बहरामपुर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। आरपीएफ की सजगता से उनकी यह साजिश नाकाम हो गई। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाभ अभियान जारी यह कार्रवाई रेलवे स्टेशनों पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। किशनगंज रेलवे स्टेशन पूर्वोत्तर भारत से आने वाली ट्रेनों के मार्ग पर होने के कारण गांजा तस्करी का एक प्रमुख केंद्र बना हुआ है। आरपीएफ नियमित गश्त और जांच के जरिए ऐसी गतिविधियों पर लगाम कस रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर इंचार्ज एचके शर्मा ने बताया कि बरामद गांजे की बाजार में कीमत हजारों रुपए आंकी जा सकती है। आरोपी कूचबिहार के रहने वाले हैं और वे अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। मामले की जांच जारी है ताकि बड़े नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *