Bank Holiday in March 2026: नवरात्र, ईद, होली, रामनवमी… इस महीने अलग-अलग हिस्सों में कुल 18 दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Holiday in March 2026: नवरात्र, ईद, होली, रामनवमी… इस महीने अलग-अलग हिस्सों में कुल 18 दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Holiday in March 2026: मार्च का महीना आज से शुरू हो गया है। मार्च में कई पर्व-त्योहार आ रहे हैं। ऐसे में कई सारी छुट्टियां भी हैं। इस महीने देश के अलग-अलग जोन में कुल 18 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आपको इस महीने बैंक ब्रांच जाकर जरूरी बैंकिंग काम निपटाने हैं, तो छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही घर से निकलें। आइए जानते हैं कि मार्च में कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं।

आ रहे होली और नवरात्र जैसे त्योहार

इस महीने होलिका दहन, होली, उगाड़ी, दुल्हंडी, नवरात्र, ईद, राम नवमी और महावीर जयंती जैसे त्योहार आ रहे हैं। 1, 8, 15, 22 और 29 तारीख को रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 14 मार्च को दूसरा और 28 मार्च को चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

मार्च में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक

1 मार्च: रविवार के चलते देशभर में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
2 मार्च: उत्तर प्रदेश में होलिका दहन के कारण बैंक बंद रहेंगे।
3 मार्च: होली, डोल जात्रा, दुल्हंडी, होलिका दहन और अट्टूकल पोंगल की वजह से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, असम, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
4 मार्च: होली, धुलेटी और याओसांग के कारण त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
8 मार्च: रविवार के चलते देशभर में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
13 मार्च: चापचर कुट महोत्सव के कारण मिजोरम में बैंकों में अवकाश रहेगा।
14 मार्च: महीने के दूसरे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
15 मार्च: रविवार के चलते देशभर में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
17 मार्च: शब ए कद्र के कारण जम्मू-कश्मीर में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
19 मार्च: गुड़ी पड़वा, उगाड़ी, तेलुगु नववर्ष और साजिबु नोंगमापानबा के कारण महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, गोवा, आंध्र प्रदेश, राजस्थान में बैंक बंद रहेंगे।
20 मार्च: ईद-उल-फितर और जमात उल विदा के मौके पर जम्मू-कश्मीर, केरल और आंध्र प्रदेश में बैंकों में अवकाश रहेगा।
21 मार्च: ईद-उल-फितर के मौके पर असम, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, नगालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
22 मार्च: रविवार के चलते देशभर में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
26 मार्च: श्री राम नवमी के मौके पर मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
27 मार्च: श्री राम नवमी के मौके पर मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, आंध्र प्रदेश और बिहार में बैंक बंद रहेंगे।
28 मार्च: चौथे शनिवार के चलते इस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।
29 मार्च: रविवार के चलते देशभर में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
31 मार्च: महावीर जयंती के मौके पर गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, झारखंड और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *