आरा में हथियारबंद बदमाशों ने घर के पास एक युवक को गोली मार दी। बुलेट सीने के पास लगी है। इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया है। हालत नाजुक बनी हुई है। घायल की पहचान मौलाबाग मोहल्ला निवासी शत्रुघ्न सिंह के पुत्र आदर्श कुमार(20) के तौर पर हुई है। इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉल के दौरान विवाद हुआ था। इसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना नवादा थाना क्षेत्र की है।
हालत गंभीर बनी हुई है सर्जन डॉ. विकास सिंह ने बताया कि गोली सीने के बीच में लगी। लीवर पूरी तरह से डैमेज हो गया है। ऑपरेशन करके बुलेट निकाल दिया गया है। अभी मरीज की हालत काफी गंभीर है। घायल आदर्श कुमार ने बताया कि इंस्टाग्राम पर कुछ दिन पहले ग्रुप कॉलिंग आया था। उसने कॉल रिसीव कर लिया था। उस दौरान आरोपी युवक से विवाद हुआ था। गाली गलौज की गई थी। जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बिपिन बिहार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की छानबीन की जा रही है। आरा में हथियारबंद बदमाशों ने घर के पास एक युवक को गोली मार दी। बुलेट सीने के पास लगी है। इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया है। हालत नाजुक बनी हुई है। घायल की पहचान मौलाबाग मोहल्ला निवासी शत्रुघ्न सिंह के पुत्र आदर्श कुमार(20) के तौर पर हुई है। इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉल के दौरान विवाद हुआ था। इसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना नवादा थाना क्षेत्र की है।
हालत गंभीर बनी हुई है सर्जन डॉ. विकास सिंह ने बताया कि गोली सीने के बीच में लगी। लीवर पूरी तरह से डैमेज हो गया है। ऑपरेशन करके बुलेट निकाल दिया गया है। अभी मरीज की हालत काफी गंभीर है। घायल आदर्श कुमार ने बताया कि इंस्टाग्राम पर कुछ दिन पहले ग्रुप कॉलिंग आया था। उसने कॉल रिसीव कर लिया था। उस दौरान आरोपी युवक से विवाद हुआ था। गाली गलौज की गई थी। जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बिपिन बिहार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की छानबीन की जा रही है।


