कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में NH-19 पर नशेज के पास एक बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। बस जमशेदपुर से वाराणसी जा रही थी, जिसमें लगभग 70-75 यात्री सवार थे। यात्री बुद्धि सागर पांडे ने बताया कि बस एक होटल पर चाय पीने के बाद करीब तीन किलोमीटर आगे बढ़ी थी। तभी विपरीत दिशा से आ रहा एक ट्रक डिवाइडर पार कर बस की लेन में घुस गया और सीधे टक्कर मार दी। तीनों मृतकों की जान घटनास्थल पर ही चली गई। घायलों का निजी क्लीनिक में चल रहा इलाज मृतकों में दो की पहचान हो गई है। इनमें वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र निवासी अरुण कुमार की बेटी दीक्षिता कुमारी(9) और वाराणसी के भूलनपुर निवासी आभा रानी शामिल हैं। तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायलों में सोनम सरकार (पश्चिम बंगाल), पीपीओती सरकार (पश्चिम बंगाल), स्नेहा (पटना) और सुधीमोती (रांची) प्रमुख हैं। कई अन्य घायलों का निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है। टक्कर के बाद ड्राइवर फरार कुदरा थाना के एएसआई बी.एन. उपाध्याय ने जानकारी दी कि ट्रक गलत दिशा से आया था और टक्कर के बाद उसका चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल की तस्वीरें…. कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में NH-19 पर नशेज के पास एक बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। बस जमशेदपुर से वाराणसी जा रही थी, जिसमें लगभग 70-75 यात्री सवार थे। यात्री बुद्धि सागर पांडे ने बताया कि बस एक होटल पर चाय पीने के बाद करीब तीन किलोमीटर आगे बढ़ी थी। तभी विपरीत दिशा से आ रहा एक ट्रक डिवाइडर पार कर बस की लेन में घुस गया और सीधे टक्कर मार दी। तीनों मृतकों की जान घटनास्थल पर ही चली गई। घायलों का निजी क्लीनिक में चल रहा इलाज मृतकों में दो की पहचान हो गई है। इनमें वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र निवासी अरुण कुमार की बेटी दीक्षिता कुमारी(9) और वाराणसी के भूलनपुर निवासी आभा रानी शामिल हैं। तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायलों में सोनम सरकार (पश्चिम बंगाल), पीपीओती सरकार (पश्चिम बंगाल), स्नेहा (पटना) और सुधीमोती (रांची) प्रमुख हैं। कई अन्य घायलों का निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है। टक्कर के बाद ड्राइवर फरार कुदरा थाना के एएसआई बी.एन. उपाध्याय ने जानकारी दी कि ट्रक गलत दिशा से आया था और टक्कर के बाद उसका चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल की तस्वीरें….


