होलिका दहन घनी आबादी में न करें:आग वाली जगह पर पहले से रखें पानी की व्यवस्था, बिहार अग्निशमन सेवा ने एडवाइजरी की जारी

होलिका दहन घनी आबादी में न करें:आग वाली जगह पर पहले से रखें पानी की व्यवस्था, बिहार अग्निशमन सेवा ने एडवाइजरी की जारी

पटना में होली को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। होलिका दहन पर अगलगी की घटनाएं न हो इसके लिए बिहार अग्निशमन सेवा ने एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि होलिका दहन और रंगोत्सव के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। एडवाइजरी के अनुसार घनी आबादी में होलिका दहन न करने की अपील की गई है। साथ ही जहां होलिका दहन वाले जगह पर एक हजार लीटर पानी रखने की सलाह दी गई है, ताकि अगर आग भड़के तो तुरंत लपटों पर काबू पाया जा सके। आम नागरिकों, आयोजकों और स्थानीय समितियों से सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है। अफवाह पर ध्यान न देने की अपील अग्निशमन विभाग ने कहा है कि होली उत्सव के दौरान सामुदायिक सहयोग आवश्यक है। सभी आयोजन समितियां सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करें। विभाग की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखेंगी और किसी भी आपात स्थिति में कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध या जोखिमपूर्ण स्थिति की सूचना तुरंत नियंत्रण कक्ष को दें। जिला अग्नि नियंत्रण कक्ष का नंबर जारी फुलवारीशरीफ, लोहानीपुर, कंकड़बाग, दानापुर, पालीगंज, मसौढ़ी, बाढ़ और सचिवालय के मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं, ताकि किसी भी घटना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। किसी भी प्रकार की आगजनी या आपात स्थिति में तत्काल सूचना देने के लिए जिला अग्नि नियंत्रण कक्ष का नंबर 7485805821 जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य नियंत्रण कक्ष के नंबर 0612-2229998 और 0612-2222214 भी सक्रिय रहेंगे। आपातकालीन स्थिति में 101 अथवा 112 डायल करने की सलाह दी गई है। पटना में होली को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। होलिका दहन पर अगलगी की घटनाएं न हो इसके लिए बिहार अग्निशमन सेवा ने एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि होलिका दहन और रंगोत्सव के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। एडवाइजरी के अनुसार घनी आबादी में होलिका दहन न करने की अपील की गई है। साथ ही जहां होलिका दहन वाले जगह पर एक हजार लीटर पानी रखने की सलाह दी गई है, ताकि अगर आग भड़के तो तुरंत लपटों पर काबू पाया जा सके। आम नागरिकों, आयोजकों और स्थानीय समितियों से सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है। अफवाह पर ध्यान न देने की अपील अग्निशमन विभाग ने कहा है कि होली उत्सव के दौरान सामुदायिक सहयोग आवश्यक है। सभी आयोजन समितियां सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करें। विभाग की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखेंगी और किसी भी आपात स्थिति में कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध या जोखिमपूर्ण स्थिति की सूचना तुरंत नियंत्रण कक्ष को दें। जिला अग्नि नियंत्रण कक्ष का नंबर जारी फुलवारीशरीफ, लोहानीपुर, कंकड़बाग, दानापुर, पालीगंज, मसौढ़ी, बाढ़ और सचिवालय के मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं, ताकि किसी भी घटना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। किसी भी प्रकार की आगजनी या आपात स्थिति में तत्काल सूचना देने के लिए जिला अग्नि नियंत्रण कक्ष का नंबर 7485805821 जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य नियंत्रण कक्ष के नंबर 0612-2229998 और 0612-2222214 भी सक्रिय रहेंगे। आपातकालीन स्थिति में 101 अथवा 112 डायल करने की सलाह दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *