बेल मिली, फिर भी जेल नहीं छोड़ रही पीछा:चीनी महिला एलिस ली को चाहिए दो जमानती, 27 अगस्त 2025 को पहुंची थी जेल

बेल मिली, फिर भी जेल नहीं छोड़ रही पीछा:चीनी महिला एलिस ली को चाहिए दो जमानती, 27 अगस्त 2025 को पहुंची थी जेल

GST चोरी के आरोप में मेरठ जेल में बंद चीनी महिला एलिस ली उर्फ ली तेंगली बेल मिलने के बाद भी बाहर नहीं आ पा रही हैं। इसकी वजह जमानती ना मिलना बताया जा रहा है। 10 दिन से ज्यादा हो चुके हैं लेकिन जमानती नहीं मिल रहे। अफसरों की मानें तो जब एलिस ली को जमानती मिलेंगे, तब ही वह जेल से बाहर आ सकेंगी। फिलहाल वह जेल में ही रहेंगी। दो तस्वीरें देखें… पहले जानिए पूरा मामला
ग्रेटर नोएडा के बेंगनेस पार्क में टेंटेक इलेक्ट्रानिक प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी है जो विजुअल डिसप्ले बनाने का काम करती है। GST डिपार्टमेंट ने यहां छापा मारकर बड़ी मात्रा में टैक्स चोरी पकड़ी थी। विजिलेंस की मदद से कंपनी के मैनेजर विनय कुमार सिंह और कैशियर चीनी महिला एलिस ली उर्फ ली तेंगली को गिरफ्तार कर लिया गया। 27 को पहुंची सलाखों के पीछे
26 अगस्त, 2025 को GST व विजिलेंस के द्वारा यह कार्रवाई की गई थी। टीम विनय व एलिस ली को लेकर मेरठ आई और यहां कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को चार दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। तभी से एलिस ली सलाखों के पीछे है। साक्षरता अभियान का उठाया लाभ
एलिस ली केवल चाइनीज जानतीं थी लेकिन जेल में चाइनीज कोई नहीं समझ पाता था। शुरआत में इशारों से ही वह अपनी बात कह पाती थी। धीरे धीरे उसने हिंदी को समझना शुरु किया। जेल के भीतर पढ़ाने आने वाली शिक्षिकाओं से सीखना शुरु किया। निशा नाम की एक महिला बंदी से अच्छी दोस्ती हो गई जो एलिस ली को हिंदी सिखाने लगी। निचली अदालतों से जमानत निरस्त
एलिस ली के एडवोकेट ने एलिस ली की जमानत के प्रयास शुरु किए लेकिन निचली कोर्ट के साथ ही सेशन से भी जमानत निरस्त हो गई। तमाम कोशिश नाकाम हो रहीं थी। इसके बाद हाईकोर्ट में बेल एप्लीकेशन डालने का निर्णय लिया गया। बेटी से गले लगकर रोती थी एलिस
जेल अफसरों की मानें तो गिरफ्तारी के बाद से एलिस का पति हू ली लगातार उसके संपर्क में बना था। वह अपनी बेटी को लेकर एलिस से मिलने आता था। मुलाकात के समय अकसर एलिस ली को अपनी बेटी के गले लगकर रोते हुए देखा गया था। हालांकि धीरे धीरे वह सामान्य होती चली गई। लगभग छह माह बाद मिली बेल
एलिस ली 27 अगस्त, 2025 को चौधरी चरण सिंह जिला कारागार पहुंची थी। देखा जाए तो 27 फरवरी को एलिस को छह माह जिला कारागार में पूरे हो चुके हैं। इस दौरान एलिस को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया जाता था। बेल मिली लेकिन जमानती नहीं वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि 17 फरवरी को हाईकोर्ट से एलिस ली को बेल मिल चुकी है। बेल मिलने के बाद एलिस को दो जमानती उपलब्ध कराने हैं लेकिन जमानती नहीं मिल पा रहे हैं। नियमानुसार दो जमानती जरूरी हैं। जब तक जमानती नहीं मिलेंगे, तब तक एलिस को जेल में रहना होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *