पटना विवि छात्र संघ चुनाव : साइंस कॉलेज में फायरिंग

पटना विवि छात्र संघ चुनाव : साइंस कॉलेज में फायरिंग

हंगामा और फायरिंग की घटनाओं के बीच शनिवार को पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव संपन्न हुआ। कुल 37.84 प्रतिशत मतदाताओं ने ही मतदान किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7.41 प्रतिशत कम है। 2025 के चुनाव में 45.25 प्रतिशत मतदान हुआ था। करीब एक बजे साइंस कॉलेज में ताबड़तोड़ फायरिंग से अफरातफरी मच गई। यह घटना पुलिस के सामने हुई। बुलेट पर सवार दो बदमाश कैंपस में घुसे और फायरिंग करने लगे। दहशत फैलाकर वे फरार हो गए। तीन राउंड फायरिंग की गई। एसडीपीओ टाउन राजेश रंजन ने बताया कि एक खोखा बरामद किया गया है। पीरबहोर थाने में मामला दर्ज किया गया है। उधर, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रिंकल यादव का नाम बैलेट पेपर में गलत छपने से काफी हंगामा हुआ। रिंकल और उनके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। पटना कॉलेज में काफी देर तक हंगामे के बाद पुलिस ने रिंकल यादव को हिरासत में लिया, लेकिन बाद में छोड़ दिया। इसके बाद प्रत्याशी ने बीएन कॉलेज में बैलेट पेपर फाड़ दिया। देर रात मतगणना के दौरान आर्ट कॉलेज में दो समर्थक आपस में भिड़ गए। पुलिस ने एक छात्र को हिरासत में लिया, जिसे बाद में हिदायत देकर छोड़ दिया गया। कई वोटरों ने लगाया फर्जी मतदान का आरोप साइंस कॉलेज, पटना कॉलेज और भूगोल विभाग में कुछ वोटरों ने आरोप लगाया कि उनके पहुंचने से पहले ही उनके नाम पर वोट डाले जा चुके थे। इसे लेकर हंगामा हुआ। बीएन कॉलेज में कई छात्रों ने वैकल्पिक आई-कार्ड बनाने की मांग को लेकर विरोध किया। प्राचार्य ने बताया कि सुबह तक वैकल्पिक आई-कार्ड जारी कर दिए गए थे। अंतिम समय में भी छात्र इसकी मांग कर रहे थे, जिन्हें मना कर दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ छात्रों ने स्टैटिस्टिक्स विभाग के बूथ पर बैलेट पेपर फाड़ दिया। इन घटनाओं को छोड़ दें तो अन्य जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। मतदान केंद्र के भीतर किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया गया। मतदाताओं के मोबाइल फोन भी बाहर रखवाए गए। ये चुने गए काउंसलर मगध महिला कॉलेज : वैष्णवी कुमारी, दुर्गा कुमारी (निर्विरोध) बीएन कॉलेज : अंकेश कुमार, अविनाश कुमार (निर्विरोध) पटना ट्रेनिंग कॉलेज : रोहित कुमार (निर्विरोध) वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज : प्रीति कुमारी (निर्विरोध) आर्ट एंड क्राफ्ट कॉलेज : प्रशांत राज (निर्विरोध) पटना साइंस कॉलेज : निक्की कुमार, डीके प्रताप पटना लॉ कॉलेज : सौरभ नारायण सिंह पटना कॉलेज : मो. अहसानुल्लाह, सुंदरम कुमार वाणिज्य महाविद्यालय : अबनिष कुमार भारद्वाज पटना वीमेंस कॉलेज : खुशबू कुमारी, खुशी कुमारी, खुशी राज, रितिका सिंह वाणिज्य, लॉ एवं शिक्षा संकाय : इंद्रजीत कुमार (निर्विरोध) विज्ञान संकाय : आयुष आर्यन मानविकी संकाय : मो. अमानुल्लाह अंसारी समाज विज्ञान संकाय : अक्षय कुमार, अभिषेक कुमार कॉलेजवार मतदान प्रतिशत पटना लॉ कॉलेज : 50.66% पटना साइंस कॉलेज : 45.70% पटना कॉलेज : 31.36% वाणिज्य महाविद्यालय : 37.08% बीएन कॉलेज : 21.20% पटना ट्रेनिंग कॉलेज : 40.44% वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज : 59% मगध महिला कॉलेज : 21.72% कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट : 41.81% पटना वीमेंस कॉलेज : 53.03% फैकल्टी ऑफ कॉमर्स, एजुकेशन एंड लॉ : 28.23% फैकल्टी ऑफ ह्यूमैनिटीज : 45.43% फैकल्टी ऑफ सोशल साइंस : 39.27% अन्य घटनाएं बैलेट पेपर में नाम गलत होने पर एक प्रत्याशी ने हंगामा किया। मतगणना केंद्र पर एक नशे में युवक पकड़ा गया। वीसी से मिलने के लिए एक छात्र ने गेट फांदने की कोशिश की। इस बार छात्र संघ चुनाव में पिछले वर्षों की तुलना में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया। हंगामा और फायरिंग की घटनाओं के बीच शनिवार को पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव संपन्न हुआ। कुल 37.84 प्रतिशत मतदाताओं ने ही मतदान किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7.41 प्रतिशत कम है। 2025 के चुनाव में 45.25 प्रतिशत मतदान हुआ था। करीब एक बजे साइंस कॉलेज में ताबड़तोड़ फायरिंग से अफरातफरी मच गई। यह घटना पुलिस के सामने हुई। बुलेट पर सवार दो बदमाश कैंपस में घुसे और फायरिंग करने लगे। दहशत फैलाकर वे फरार हो गए। तीन राउंड फायरिंग की गई। एसडीपीओ टाउन राजेश रंजन ने बताया कि एक खोखा बरामद किया गया है। पीरबहोर थाने में मामला दर्ज किया गया है। उधर, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रिंकल यादव का नाम बैलेट पेपर में गलत छपने से काफी हंगामा हुआ। रिंकल और उनके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। पटना कॉलेज में काफी देर तक हंगामे के बाद पुलिस ने रिंकल यादव को हिरासत में लिया, लेकिन बाद में छोड़ दिया। इसके बाद प्रत्याशी ने बीएन कॉलेज में बैलेट पेपर फाड़ दिया। देर रात मतगणना के दौरान आर्ट कॉलेज में दो समर्थक आपस में भिड़ गए। पुलिस ने एक छात्र को हिरासत में लिया, जिसे बाद में हिदायत देकर छोड़ दिया गया। कई वोटरों ने लगाया फर्जी मतदान का आरोप साइंस कॉलेज, पटना कॉलेज और भूगोल विभाग में कुछ वोटरों ने आरोप लगाया कि उनके पहुंचने से पहले ही उनके नाम पर वोट डाले जा चुके थे। इसे लेकर हंगामा हुआ। बीएन कॉलेज में कई छात्रों ने वैकल्पिक आई-कार्ड बनाने की मांग को लेकर विरोध किया। प्राचार्य ने बताया कि सुबह तक वैकल्पिक आई-कार्ड जारी कर दिए गए थे। अंतिम समय में भी छात्र इसकी मांग कर रहे थे, जिन्हें मना कर दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ छात्रों ने स्टैटिस्टिक्स विभाग के बूथ पर बैलेट पेपर फाड़ दिया। इन घटनाओं को छोड़ दें तो अन्य जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। मतदान केंद्र के भीतर किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया गया। मतदाताओं के मोबाइल फोन भी बाहर रखवाए गए। ये चुने गए काउंसलर मगध महिला कॉलेज : वैष्णवी कुमारी, दुर्गा कुमारी (निर्विरोध) बीएन कॉलेज : अंकेश कुमार, अविनाश कुमार (निर्विरोध) पटना ट्रेनिंग कॉलेज : रोहित कुमार (निर्विरोध) वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज : प्रीति कुमारी (निर्विरोध) आर्ट एंड क्राफ्ट कॉलेज : प्रशांत राज (निर्विरोध) पटना साइंस कॉलेज : निक्की कुमार, डीके प्रताप पटना लॉ कॉलेज : सौरभ नारायण सिंह पटना कॉलेज : मो. अहसानुल्लाह, सुंदरम कुमार वाणिज्य महाविद्यालय : अबनिष कुमार भारद्वाज पटना वीमेंस कॉलेज : खुशबू कुमारी, खुशी कुमारी, खुशी राज, रितिका सिंह वाणिज्य, लॉ एवं शिक्षा संकाय : इंद्रजीत कुमार (निर्विरोध) विज्ञान संकाय : आयुष आर्यन मानविकी संकाय : मो. अमानुल्लाह अंसारी समाज विज्ञान संकाय : अक्षय कुमार, अभिषेक कुमार कॉलेजवार मतदान प्रतिशत पटना लॉ कॉलेज : 50.66% पटना साइंस कॉलेज : 45.70% पटना कॉलेज : 31.36% वाणिज्य महाविद्यालय : 37.08% बीएन कॉलेज : 21.20% पटना ट्रेनिंग कॉलेज : 40.44% वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज : 59% मगध महिला कॉलेज : 21.72% कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट : 41.81% पटना वीमेंस कॉलेज : 53.03% फैकल्टी ऑफ कॉमर्स, एजुकेशन एंड लॉ : 28.23% फैकल्टी ऑफ ह्यूमैनिटीज : 45.43% फैकल्टी ऑफ सोशल साइंस : 39.27% अन्य घटनाएं बैलेट पेपर में नाम गलत होने पर एक प्रत्याशी ने हंगामा किया। मतगणना केंद्र पर एक नशे में युवक पकड़ा गया। वीसी से मिलने के लिए एक छात्र ने गेट फांदने की कोशिश की। इस बार छात्र संघ चुनाव में पिछले वर्षों की तुलना में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *